Home Bihar Muzaffarpur सावित्री बाई फूले की जयंती मनी

सावित्री बाई फूले की जयंती मनी

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के केरमा गांव स्थित राज कम्प्लेक्स के सभागार में बसौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि-सह-समाजसेवी शंकर कुशवाहा के अध्यक्षता में भारत के महान समाज सुधारक व भारत के प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फूले अपने जीवन मे कई कृतियों से देश मे विख्यात है।

https://youtu.be/14Irjby80Fs

उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय खोली, छुआछूत के विरुद्ध आवाज़ उठाई, सती-प्रथा का पुरजोर विरोध की, बाल-विवाह का विरोध की एवं जातिवाद व धार्मिक पाखंड को समाप्त करने के लिए समाज व देश में जागरूकता फैलाने का काम की। इससे पूर्व शिक्षिका फूले के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती को यादगार बनाया। मौके पर भोला झा, उदय सिंह, मनोज निषाद, गुलाब सहनी, संजय कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version