शुक्रवार, जून 20, 2025
होमRajasthanसलमान खान को पांच साल की हुई सजा, गये जेल

सलमान खान को पांच साल की हुई सजा, गये जेल

Published on

राजस्थान। फिल्म स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना हुआ है। जोधपुर कोर्ट ने उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है। उन पर काला हिरण के शिकार करने का आरोप है।

दरअसल, यह मामला वर्ष 1998 की है। हम साथ-साथ हैं फिल्म शूटिंग के दौरान उन पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले में आरोपी सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है। सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। शुक्रवार को उनके वकील जमानत के लिए सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे। सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि इस मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए थे।
यह है मामला
वर्ष 1998 में हम साथ-साथ हैं की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। सलमान के कमरे से उनकी पिस्टल और राइफल बरामद की गई थीं। जांच में पता चला कि बरामद हथियारों के लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी। आरोप है कि जोधपुर के घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव में 27-28 सितंबर 1998 की रात हिरणों का शिकार किया गया था। इसके बाद कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर को 2 काले हिरणों के शिकार करने का आरोप भी लगा था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

अनुपमा और प्रेम की इमोशनल मुलाकात, राही का गुस्सा बढ़ा

KKN गुरुग्राम डेस्क | स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फिर एक बार दर्शकों...

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा ने भेजे अरमान को तलाक के पेपर्स

KKN गुरुग्राम डेस्क | स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

काजल अग्रवाल का जन्मदिन: 20 साल के फिल्मी करियर की खास झलक

KKN गुरुग्राम डेस्क | खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।...

More like this

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – “निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे”

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में वर्ष 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा...

बिहार: मुजफ्फरपुर के थाना परिसर से चोर उड़ा ले गए जब्त की गई लग्जरी कार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने...