हवाई जहाज से देश के महानगरो में पहुंच रही मीनापुर की शाही लीची

​सुबह की शाही लीची शाम मे चख लेंगे महानगर के लोग

हवाई जहाज से मुम्बई,बैंगलोर,अहमदाबाद व दिल्ली भेजी गयी मीनापुर की लीची

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। हमे छोड़ परदेश मत जइहा बालमा हो, मुजफ्फरपुर के लीचिया खिलइहा बालमा हो…..। रसभरी स्वाद के लिए फलो की रानी के नाम से देश ही नही विदेशो मे विख्यात मीनापुर की शाही लीची का खेप महानगरो मे पहुंचना शुरू हो गया है। किंतु इस बार सब कुछ अलग हट कर है। जीविका के दीदियो द्वारा सुबह मे तोड़ी गयी शाही लीची महानगर के लोग उसी दिन शाम मे चख सकते है। हालांकि अब भी बड़े पैमाने पर लीची की खेप ट्रक व ट्रेन से भेजी जा रही है.किंतु वहां पहुंचते पहुंचते लीची का स्वाद बेमजा हो जाता है। हालांकि मीनापुर के शाही लीची की धूम दिल्ली के आजादपुर मंडी तक ही सिमित थी। किंतु सोमवार से लीची का खेप देश के अन्य महानगरो मे पहुंचना शुरू हो गया है। मीनापुर जीविका से जुड़ी महिलाओ ने सोमवार को रघई,मिल्की,व नेकनामा गांव मे शाही लीची को तोड़ा.इसके लिए समूह की महिलाए साढे चार बजे भोर मे लीची की बगान मे पहुंच गयी। पांच बजे से लीची तुड़ाई की। नौ बजे तक लीची का पैक तैयार कर लिया। पहले दिन पचास पेटी लीची की तुड़ाई की। दस किलो लीची को एक पेटी मे डाला गया। साढे नौ बजे मे इसे पीक अप वैन पर डालकर पटना एयरपोर्ट के लिये रवाना कर दिया गया। दोपहर बाद लीची के खेप लेकर विमान उड़ भर गया। शाम होते होते यह लीची बंगलोर,अहमदाबाद,मुम्बई व दिल्ली पहुंच जायेगी। यह सिलसिला चलता रहेगा। मीनापुर मे लीची की खरीददारी व तुड़ाई समर्पण जीविका प्रोयूडसर बोंचहा की ओर से की जा रही है। इसमे जीविका की महिलाओ ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। लीची के पेड़ पर चढने वाले दीदियो को तीन सौ व पैक करने वाले दीदियो को डेढ सौ रूपया पारिश्रमिक दिया जायेगा। साथ ही किसानो से उचित मूल्य पर पेड़ की खरीददारी की गयी है। साथ ही मुनाफे से इन्हे 70 प्रतिशत हिस्सा अलग से दिया जायेगा.पहले दिन रघई के गीता देवी के लीची बगान से 17 पेटी,मिल्की के सरस्वती देवी का 15 पेटी,नेकनामा के सावित्री देवी का 17 पेटी लीची को तोड़ महानगरो मे भेजा गया। मौके पर जीविका के बीपीएम सुधीर कुमार रॉय,अभिषेक श्रीवास्तव,कौशल किशोर प्रसाद,दीपक कुमार,टेक्नो सर्व से अनुप मिश्रा,राजश्री मिश्र आदि उपस्थित थे।

This post was published on मई 23, 2017 09:01

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024