Home Society मुखिया पति गिरफ्तार

मुखिया पति गिरफ्तार

संजय कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर। मनियारी के सूरज हत्या कांड में प्रशासन के बिरुद्ध उपद्रव फैलाने के आरोपित रघुनाथपुर मधुबन पंचायत के मुखिया साधना झा के पति कालीकांत झा को मनियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की सूचना को गोपनीय रखे जाने से क्षेत्र में उनके अपहरण होने की अटकलबाजी शुरू हो गई। मुखिया साधना झा ने अपने पति के गुमशुदगी व मोबाइल स्वीच ऑफ होने की शिकायत मनियारी थाना से लेकर एसएसपी तक कर डाली। मनियारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि घटना के बाद शांति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें। किंतु,  मुखिया पति कालीकांत झा ने उपद्रवियों के साथ मिल कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। इधर गिरफ्तार कालीकांत झा की पत्नी सह मुखिया साधना झा ने पुलिस पर आरोप लगाई की मेरे पति की गिरफ्तारी एक सोंची समझी साजिश के तहत की गई है।
क्या है मामला ?
बीते 13 अप्रैल को सुबह मारीपुर गांव के 12 वर्षीय छात्र सूरज गैस सिलेण्डर भरवाने के लिए मनियारी जा रहा था। तभी मनियारी कब्रीस्तान के समीप बाईक सवार अपराधियों ने महज नौ सौ रूपय के लिए गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए लोगो ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर धाबा बोल दिया और जम कर तोड़फोड़ की।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version