होमBiharBhagalpurबिहार में चावल घोटाला, करोड़ों की चपत

बिहार में चावल घोटाला, करोड़ों की चपत

Published on

भागलपुर। बिहार में चावल घोटाले का खुलाशे होते ही सरकार एक बार फिर से बैकफुट पर आ गई है। दरअसल, बिहार के भागलपुर में एसएफसी के बागबाड़ी गोदाम से 5,660 क्विंटल चावल गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी कीमत एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए बतायी जा रही है। इसमें बोरा का नुकसान और सफाई कराने की राशि भी शामिल है। इसे लेकर गोदाम के पूर्व एजीएम सह पश्चिम चंपारण के बगहा के आपूर्ति निरीक्षक राजीव रंजन के विरुद्ध बबरगंज थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बतातें चलें कि राजीव रंजन वर्ष 2014-15 में बागबाड़ी गोदाम में एजीएम के पद पर पदस्थापित थे। उस समय पैक्सों का 28 हजार 982.62 क्विंटल चावल सीएमआर गोदाम में जमा था। 2015 में राजीव रंजन का स्थानांतरण हो गया था। स्थानांतरण के बाद राजीव तत्कालीन एजीएम महेश्वर सिंह को चार्ज सौंपने में आनाकानी करने लगे। बताया जा रहा है कि अपने को फंसता देख राजीव स्टॉक पंजी के अनुसार कागज पर चार्ज सौंपना चाहता थे। इसके लिए महेश्वर सिंह तैयार नहीं हुए। वह गोदाम का भौतिक सत्यापन कर चार्ज लेना चाह रहे थे। बात नहीं बनी तो राजीव को विभिन्न गोदामों में चावल भेजने को कहा गया, ताकि गोदाम खाली होने पर स्टॉक का पता चल सके। लेकिन राजीव इसके लिए तैयार नहीं हुए और बिना चार्ज सौंपे भागलपुर से चले गए। एसएफसी के जिला प्रबंधक द्वारा विभाग को कई बार पत्र भेजकर चार्ज नहीं सौंपने की जानकारी दी गयी।
जिला प्रबंधक ने बताया कि चावल गबन की जानकारी मुख्यालय को भेजी गयी। मुख्यालय के निर्देश पर पूर्व एजीएम को राशि वापसी के लिए नोटिस भेजा गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर प्रधान सचिव के निर्देश पर उनके द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। मुख्यालय ने गोदाम सफाई पर हुए खर्च की राशि की वसूली का भी निर्देश दिया है। जिला प्रबंधक ने बताया कि बबरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भेजा गया था। शाम होने के चलते प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। स्मरण रहे कि राजीव रंजन पैक्सों से चावल लेने की बजाए बाजार में ही बेच देते थे। पैक्सों को चावल का रिसीविंग देकर कागजात एसएफसी में जमा कर देते थे। उसी रिसीविंग के आधार पर पैक्सों को एसएफसी से राशि मिल जाती थी। 2015 में सबसे अधिक चावल गबन का खेल हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...