Home Society मीनापुर का पहला ओडीएफ पंचायत बना रघई

मीनापुर का पहला ओडीएफ पंचायत बना रघई

20 अप्रैल तक प्रखंड की सभी 28 पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर की रघई पंचायत प्रखंड की पहली ओडीएफ पंचायत बन गई है। पंचायत में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने रघई पंचायत को ओडीएफ घोषित किया।

मीनापुर की सभी 28 पंचायतों को 20 अप्रैल तक ओडीएफ घोषित कर देने का लक्ष्य प्रशासन ने निर्धारित कर रखा है। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यह अभियान समाज के भविष्य से जुड़ा है, आमलोगों की सहभागिता से ही इसे पूरा किया जा सकता है।
वहीं विधायक मुन्ना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इसका सर्वाधिक लाभ गांव की महिलाओं को हो रहा है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। वहीं मुखिया चन्देश्वर प्रसाद साह ने कहा कि लोगों की मदद से मात्र 40 दिन में रघई पंचायत को ओडीएफ बना दिया गया है। मुखिया ने कहा कि इससे पहले पंचायत के मात्र 84 लोगों के पास ही शौचालय था। लेकिन इस अभियान के तहत 2,300 शौचालय का निर्माण कराया गया है।
मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी, प्रमुख राधिका देवी, पंकज किशोर पप्पू, शकुंतला गुप्ता, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू, बीडीओ सह प्रशिक्षु आईएएस वर्षा सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। मौके पर नीरज कुमार, कौशल किशोर प्रसाद, सरपंच रामजीव पंडित, पैक्स अध्यक्ष देवकीलाल सहनी, हरिश्चन्द्र सहनी, संजीत कुमार सिंह, महानंद राय, नागेन्द्र साह, जगदीश साह, किशोरी राम भी मौजूद थे।
ये हुए सम्मानित:
रघई पंचायत को ओडिएफ बनाने के लिए डीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने रघई के मुखिया चन्देश्वर प्रसाद साह सहित सभी 14 वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसी प्रकार डीएम ने नोडल पदाधिकारी आलोक रंजन सहाय, जीविका के जेबा कैसर, इंदल शर्मा, केदार गुप्ता, सुनीता देवी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version