Home Society पौधे खा रही भैस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौधे खा रही भैस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

​यूपी पुलिस का कारनामा, भैस को किया गिरफ्तार

संतोष कुमार गुप्ता

लखीमपुर खीरी।अजब गजब कारनामो मे पुलिस अक्सर चर्चाओ मे रहता है।जहां बड़ बड़े अपराधियो पर पुलिस हाथ डालने से कतराती है।वही बेजुबान को भी गिरफ्तार करने मे जरा सी भी चूक नही करती। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर भैंस को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस बार मामला थोडा हटके है। यूपी पुलिस ने एक भैंस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल, कॉलेज में पेड़-पौधे खा रही भैंस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस का ये चौंकाने वाला कारनामा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया का है। बताया जा रहा है कि पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी। कॉलेज में वन विभाग ने पेड़-पौधे लगाए थे।
भैंस फूल-पत्तियां चबा ही रही थी कि कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया। पुलिस का कहना है कि भैंस के मालिक को उसकी जमानत के लिए मुचलका भरना पड़ेगा। भैंस पर आरोप है कि उसने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
बता दें चलें कि पिछली यूपी सरकार में भी भैंसें सुर्खियों में बनी हुई थी। पिछली सपा सरकार में मंत्री आजम खान की भैंसें चोरी हो गई थीं, जिन्हें ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया गया था। कई दिनों की पड़ताल के बाद मंत्री जी की भैंसें तो मिल गई थीं लेकिन उन्हें ढूंढने में यूपी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
गौरतलब है कि यूपी में भैंसो के साथ पुलिस का नाम इससे पहले भी कई बार जुड़ चुके हैं। पिछले रिकॉर्ड को देखकर ऐसा लगता है कि यूपी में पुलिस और भैंस में जन्मों-जन्मों का नाता है। बता दें कि इससे पहले आजम खान के भैंस के पीछे भी यूपी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version