होमNationalकांग्रेस-RJD मंच से मां पर टिप्पणी पर भड़के PM मोदी, बोले- यह...

कांग्रेस-RJD मंच से मां पर टिप्पणी पर भड़के PM मोदी, बोले- यह देश की हर बेटी का अपमान

Published on

बिहार में कांग्रेस और RJD के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। अब इस पर पीएम मोदी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि यह गालियां सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है।

“मां ही तो संसार है, मां ही स्वाभिमान”

नई दिल्ली से अपने संबोधन में भावुक होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मां ही तो हमारा संसार होती है। मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। बिहार जैसी समृद्ध परंपरा वाली धरती पर कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मेरी मां को गालियां दी गईं। ये सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, बल्कि इस देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है।”

“मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं”

पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि जब उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध ही नहीं रहा तो उन्हें क्यों गालियां दी गईं। उन्होंने कहा कि वह अपना दुख बिहार की माताओं और बहनों के बीच साझा कर रहे हैं ताकि उनके आशीर्वाद से इस पीड़ा को सह सकें।

नवरात्रि और छठ पर्व का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में नवरात्रि और उसके बाद छठ पूजा जैसे पावन पर्व आने वाले हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर देगा, लेकिन भारत की धरती ने कभी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस और RJD को सात बहिनी और छठी मैया से माफी मांगनी चाहिए।”

जनता से अपील

पीएम मोदी ने बिहार की जनता से अपील की कि जहां-जहां कांग्रेस और RJD के नेता जाएं, उन्हें यह सुनना चाहिए कि “मां को गाली नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे।”

महिलाओं के सम्मान पर सरकार की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश की महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं की मुश्किलें कम करने और उन्हें अवसर देने के लिए काम कर रही है। “मैं वादा करता हूं कि बिना थके और बिना रुके मैं काम करता रहूंगा।”

विपक्ष की सोच पर हमला

मोदी ने कहा कि जो लोग माताओं को गालियां देते हैं, उनकी मानसिकता यही है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। उन्होंने दोहराया कि यह सोच बदलनी होगी और महिलाओं को सशक्त बनाना ही असली राष्ट्रनिर्माण है।

कांग्रेस और RJD मंच से आई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी का यह जवाब न केवल भावुक था बल्कि राजनीतिक रूप से भी तीखा था। मां को गाली दिए जाने को उन्होंने पूरे देश की नारियों के सम्मान से जोड़ा और इसे बिहार की परंपरा पर धब्बा बताया। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि वे इस मुद्दे को महिला सम्मान और Empowerment से जोड़कर जनता के बीच ले जाने वाले हैं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

More like this

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...