होमNationalपाकिस्तान का बड़ा हमला नाकाम: जम्मू से जैसलमेर तक रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल...

पाकिस्तान का बड़ा हमला नाकाम: जम्मू से जैसलमेर तक रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल दागे, भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने किया ध्वस्त

Published on

KKN ब्यूरो। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है। गुरुवार शाम को पाकिस्तान ने एक बड़ा हमला करते हुए जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर तक रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलें दागीं। हालांकि भारतीय सेना और अत्याधुनिक S-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों, ड्रोन और रॉकेट को समय रहते नष्ट कर दिया गया और देश के किसी भी एयरबेस या सैन्य प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ऑपरेशन सिंदूर का जवाब?

पाकिस्तान की यह बौखलाहट ऑपरेशन सिंदूर” के दूसरे दिन सामने आई है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह तबाह कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार शाम भारी गोलीबारी और ड्रोन हमलों की शुरुआत कर दी।

कहां-कहां हुए हमले?

  • जम्मू: यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन मार गिराए गए, शहर में ब्लैकआउट किया गया।
  • पठानकोट एयरबेस: सुरक्षित, सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें नष्ट।
  • जैसलमेर एयरबेस: एयरबेस के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया गया।
  • सांबा और सतबारी: मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।
  • कच्छ, गुजरात: सुरक्षा के मद्देनज़र भुज में ब्लैकआउट किया गया।

भारतीय जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस दुस्साहसी हरकत का करारा जवाब देते हुए दो F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पुंछ, सांबा, कठुआ, अखनूर, आरएसपुरा, कुपवाड़ा और तंगधार जैसे इलाकों में भारी गोलीबारी का जवाब दिया जा रहा है।

S-400 बना सुरक्षा कवच

भारत के आधुनिक S-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस सिस्टम ने इस पूरे हमले में अहम भूमिका निभाई। सेना के मुताबिक, इस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई 8 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया। यह साबित करता है कि भारत की एयर डिफेंस क्षमताएं अब विश्व स्तरीय हो चुकी हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

More like this

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...