Home Society पत्रकारो के सम्मान में समारोह आयोजित

पत्रकारो के सम्मान में समारोह आयोजित

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। विश्व पत्रकारिता दिवस के मौके पर शुक्रवार को कुढ़नी प्रखंड के केरमा स्थित राज कॉम्प्लेक्स के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें कुढ़नी के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजक सह संचालन कर रहे राज मानव सेवा आश्रम के सचिव शंकर कुशवाहा ने सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र डायरी पेन व मालाओं से सम्मानित किया।
शंकर कुशवाहा ने कहा हम वर्ष के तीन सौ चौंसठ दिन पत्रकार के लेखनी से सम्मानित होते हैं। जबकि, एक दिन पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर हमे उन्हें सम्मानित करने का मौका मिला है। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में अरूण कुमार मिश्रा, गजाधर प्रसाद राणा, संजय कुमार सिंह, सुकदेव सहनी, जयप्रकाश सहनी, संजय कुमार, अजय कुमार, इफ्तेखार आलम, नवीन कुमार अंशु व रघुनाथ कुमार मौजूद शामिल थे।
मौके पर कुढ़नी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ने कहा कि प्रखंड परिसर में एक मीडिया सेंटर स्थापित की जाएगी। यह सुविधा होने से प्रखंड की जनता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी अपनी बात पत्रकारों से रख सकेंगे। मौके पर गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना यादव, कुढ़नी थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार पासवान, हम के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया बैजू साह, पंसस बिस्वनाथ सिंह, मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू, मुखिया

प्रतिनिधि रहमते आलम रंगिले, अखिलेश तिवारी उर्फ छोटन, पंसस अजय कुमार, शाह आलम, विवेक कुमार, मुकेश सिंह, राजेश विनीत, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, उदय कुमार, मनोज निषाद, प्रभात मालाकार, विजय राय, उमेश कुशवाहा, बैंक ऑफ इंडिया के अभय कुमार व प्रबंधक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक जितेंद्र चौधरी ने किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version