Home Bihar Khagaria मानसी बना एक और घोटाले का गबाह

मानसी बना एक और घोटाले का गबाह

उपडाकघर में 71 लाख रुपये का हुआ गबन

खगड़िया। बिहार एक बार फिर घोटाले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, खगडि़या जिले के मानसी उपडाकघर से 71 लाख रुपए का गबन का मामला उजागर हुआ है। यह गबन 22 मार्च 2010 से 30 अगस्त 2017 के बीच का है। इस मामले में तत्कालीन उपडाकपाल मो. शकीर, अजय वर्मा, चन्द्रदेव राम, डाक सहायक अमित कुमार अमन, राम कुमार सिंह और चौथम प्रखंड के रोहियार ग्रामीण शाखा के डाकपाल संजीव कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी खगड़िया पूर्वी अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक दिनेश्वर प्रसाद साह ने दर्ज करायी है।

हुआ ये कि 83 लाख 32 हजार 41 रुपए फर्जी जमा दिखाकर 71 लाख 20 हजार 471 रुपए की निकासी संचय पोस्ट और कम्प्यूटराइज्ड खाते से की गई। इसमें एटीएम से सर्वाधिक 67 लाख 30 हजार 471 रुपए की निकासी शामिल है। वही तीन लाख 90 हजार रुपए की निकासी फॉर्म से की गई। एटीएम से जो राशि निकासी गई है वह छह खातों से अलग-अलग तिथियों में की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एटीएम की सीसीटीवी जांच में कई बाहरी व्यक्तियों की भी राशि गबन में संबद्धता है। वहीं बेगूसराय के डाक अधीक्षक एसपी मंडल ने बताया कि गबन की भनक पर इसी सितंबर माह में सभी छह आरोपियों को निलंबित कर दिया है। सरकारी राशि गबन के मामले में सभी आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version