Home Crime दुष्कर्म के बाद मकई खेत में फेका युवती का शव

दुष्कर्म के बाद मकई खेत में फेका युवती का शव

खगड़िया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदो ने उसकी हत्या करके शव को मकई के खेत में फेक दिया। घटना बिहार के खगड़िया जिले की बेलदौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने रविवार की सुबह नग्नावस्था में एक 12 वर्षीया लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की मां के मुताबिक, वह शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब घर से बकरी के घास के लिए गांव के समीप ही एक बगीचा के पास गई थी। बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। इस क्रम में बौनू सदा के खेत में घास काटने का निशान एवं घास भरा बोरा मिला, लेकिन लड़की नही मिली।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने घास काटने के स्थल के पास मकई खेत में उसकी लाश देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद लड़की की हत्या की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version