Home Crime प्रेमी को पाने के लिए पति की हत्या

प्रेमी को पाने के लिए पति की हत्या

खगड़िया। खगड़िया के गोगरी थाना के एक गांव से दिल को दहला देने वाली खबर आई है। दरअसल, प्रेम में अंधी हो चुकी एक महिला ने अपने ही पति को गलाघोट कर मार डाला। घटना गुरुवार की अहले सुबह की है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।

बतातें है कि महिला के अवैध संबंध का उसका पति अक्सर विरोध करता था। लिहाजा पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसने अपने सहयोगियों से भी मदद ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले माह आरोपित पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई थी। दस दिन बाद जब वह घर लौटी तो पति ने उसे घर मे रखने से इनकार कर दिया था। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। पंच के निर्णय पर पति ने घर मे रखने को स्वीकार किया था। दंपति के तीन बच्चे भी हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version