Home Society एक तारीख और…

एक तारीख और…

142 नियोजित शिक्षको को नही मिला अग्रीम जमानत

फर्जी नियोजन के आरोप में दर्ज है एफआईआर

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के फर्जी नियोजित शिक्षको को आज भी अदालत से राहत नही मिली। मीनापुर के 142 नियोजित शिक्षको ने अदालत से अग्रीम जमानत देने की गुहार लगाई है। बतातें चलें कि फर्जी नियोजन के आरोप में मीनापुर के 144 नियोजित शिक्षको पर मीनापुर थाना में एफआईआर दर्ज है। इसमें से दो शिक्षको को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुका है। किंतु, 142 शिक्षको का मामला अभी भी अदालत में लंबित है। अदालत ने अग्रीम जमानत के लिए अगली तारीख 8 जून को मुकर्रर कर दी है। दरअसल, जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नही किये जाने से अदालत ने जमानत की अर्जी पर सुनबाई करने से मना करते हुए एक और तारीख मुकर्रर कर दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version