Home Bihar Samastipur विक्षिप्त महिला ने उड़ाए अधिकारी के होश

विक्षिप्त महिला ने उड़ाए अधिकारी के होश

ऑवरब्रिज की रैलिंग से रेल लाइन पर कूदने का किया प्रयास

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर शनिवार की सुबह बड़ा तमाशा खड़ा हो गया। दरअसल, यहां एक महिला रेल ऑवरब्रिज की रेलिंग पर बैठ कर रेल लाइन पर कूदने की धमकी देने लगी। लिहाजा, स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। महिला की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना क्षेत्र के भगवानपुर बखरी की हेना कैशर के रूप में हो गई।
हेना कैशर का कोलकाता के दुर्गापुर में मायका है। वह अपने देवर मो. अब्दुलबारी के साथ गंगा सागर एक्सप्रेस से शुक्रवार की रात लौट रही थी। जसीडीह के पास उसने खुद को ट्रेन के शौचालय में बंद कर लिया। फिर उसी में स्नान करने लगी। लगभग चार घंटे तक शौचालय में बंद रही तो इसकी सूचना एस्कार्ट पार्टी को दी गयी। किसी तरह समझा कर उसे बाहर निकाला गया।
शनिवार की सुबह समस्तीपुर में प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर ट्रेन के रुकने पर वह देवर के साथ उतरी। इसी बीच महिला पूर्वी साइड के एफओबी पर लगी जाली पर चढ़ गयी और छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। संयोग था वह नीचे नहीं जाकर एफओबी के पीलर पर लटक गयी। जिसके बाद वह पिलर पर ही बैठी रही। महिला कभी हंस रही थी तो कभी रो रही थी। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी उसे उपर आने की अपील करते रहे, लेकिन वह केवल यही बोलती थी कि मेरा तस्वीर व वीडियो बनाओ। सीनियर अधिकारी को बुलाओ तो मैं उतरूंगी। इसके बाद बिजली काटी गई। फिर जाली हटा कर महिला को खींच कर उपर लाया गया। महिला विक्षिप्त बतायी जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version