Home Crime मुजफ्फरपुर पुलिस को मिला 50 लाख की शराब

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिला 50 लाख की शराब

मुजफ्फरपुर। मुजफ्पुरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो अलग अलग स्थानो पर की गई छापामारी के दौरान अहियापुर व अखाड़ाघाट से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की 190 कार्टन बिदेशी शराब बरामद की है। मौके से दो धंधेबाजों को स्कॉर्पियो के साथ पुलिस ने दबोच लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक, बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में धंधेबाजों ने पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इस आधार पर शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार होने वालों में स्कॉर्पियो सवार अहियापुर के विजय छपरा के आनंद कुमार सहनी व आशीष रंजन शामिल है। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो अहियापुर व अखाड़ाघाट में शराब होने की जानकारी दी। नगर व अहियापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने विजय छपरा में छापेमारी की। हालांकि पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद अहियापुर के ही मिठनपुरा में छापेमारी की। यहां पर ट्रक से अनलोड की जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। हालांकि भनक लगने पर अन्य धंधेबाज भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने डॉक्टर्स कॉलोनी में छापेमारी की। दोनों जगहों को मिलाकर पुलिस ने 174 कार्टन शराब बरामद की। यहां से एक बाइक भी जब्त की गई। जिस घर से शराब बरामद हुई है, पुलिस उसे राज्यसात करने की तैयारी में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version