होमBiharMuzaffarpurबढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा

बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा

Published on

KKN न्‍यूज ब्‍यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में अचानक इजाफा होने से लोग दहशत में है। अनुसंधान का दावा करने वाली पुलिस के हाथ अपराधियों की गिरेंवां तक नहीं पहुंचने से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आलम ये है कि बेखौफ अपराधी अब नेताओं को भी तारगेट करने लगें हैं। नतीजा, स्थानीय विधायक ने विधि व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इससे पुलिस के आलाधिकारी सकते में है।

तीन चरणो में होगा आंदोलन

पिछले दिनो राजद नेता दिनेश साह को अपराधियों के द्वारा गोली मार कर जख्मी कर देने के बाद विधायक मुन्ना यादव ने पुलिस के खिलाफ तीन चरणो में आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण में विधायक श्री यादव ने रविवार को डीएसपी पूर्वी डॉ. गौरव पांडेय की मौजूदगी में मीनापुर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार, सिवाईपट्टी के थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव व पानापुर ओपी अध्यक्ष रूपनाथ झा के साथ डीएसपी कार्यालय में बैठक करके पुलिस पर अनुसंधान में देरी करने का आरोप लगाते हुए दो सप्ताह के भीतर कारवाई करने की मांग कर दी है। विधायक ने डीएसपी पूर्वी को बताया कि बीते चार महीने में मीनापुर में एक दर्जन से अधिक अपराधीक वारदात होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि यदि पुलिस ने समय सीमा के भीतर घटना का अनुसंधान पूरा नहीं किया तो राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विधि व्यवस्था का कमान अपने हाथो में थामने के लिए विवश हो जायेंगे। इस बीच डीएसपी पूर्वी डॉ. गौरव पांडेय ने शीघ्र ही कारवाई का भरोसा देकर मातहत पुलिस अधिकारी को सख्त कदम उठाने के निर्देश दे दिएं हैं।

दूसरा और तीसरा चरण

विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि यदि दो सप्ताह के भीतर राजद नेता दिनेश साह सहित अन्य सभी अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हुई तो राजद के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर विधि व्यवस्था की कामन अपने हाथों में थाम लेंगे और राजद के कार्यकर्ता रात्रि गश्ती करके अपराधियों से मुकाबला करेंगे। विधायक ने बताया कि इससे भी बात नहीं बनी तो तीसरे चरण में वे विधानसभा के भीतर भूख हड़ताल करेंगे और अपराध की रोकथाम के लिए सरकार को विवश कर देंगे।

अपराध की एक दर्जन घटनाओं से दहशत में हैं लोग

बतातें चलें कि इसी 6 अक्टूबर को मॉनिंग वॉक पर निकले राजद नेता दिनेश साह को बासुदेव छपरा के समीप अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था। इसी घटना के बाद विधायक मुन्ना यादव ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिनेश को गोली मारने से पहले इसी महीने की 4 तारीख को कपड़ा कारोबारी विजय चौधरी को बदमाशो ने हरका के समीप गोली मार कर जख्मी कर दिया था। इससे पहले 1 अक्टूबर को हरशेर में जमीनी विवाद में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए थे। इसी प्रकार 25 सितम्बर को अपराधियों ने मुकसूदपुर पेट्रोल पंप के समीप गोली मार कर छपरा गांव के अजित बैठा की हत्या कर दी और गोली लगने से विजय पासवान जख्मी हो गया था। 24 सितम्बर को चकजमाल के वीभा देवी की हत्या हो गई। 19 सितम्बर को अलीनेउरा के कुंदन कुमार की हत्या। 17 सितम्बर को नेहालपुर का रजनीश बदमाशो की गोली से जख्मी हो गया। 10 सितम्बर को मुस्तफागंज में राजनन्दनी देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे पहले 4 सितम्बर को मानिकपुर के नवल राय को बदमाशो ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। 3 सितम्बर को छपरा के सुधीर कुमार को बदमाशो ने गोली मार दी। इससे पहले 7 अगस्त को सुरजन पकड़ी के दिनेश ठाकुर की हत्या कर दी गई और 5 मई को बनघारा के टेंट व्यवसाई को बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है और अनुसंधान के नाम पुलिस के अधिकारी कारवाई करने में देरी कर रहें है। लिहाजा, लोगो में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

More like this

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...