मंगलवार, मार्च 17, 2026 2:45 पूर्वाह्न IST
होमHealthगांवों में क्वारंटाइन चक्र पूरा करके घर लौटने लगे प्रवासी

गांवों में क्वारंटाइन चक्र पूरा करके घर लौटने लगे प्रवासी

Published on

राहत: 47 प्रवासियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मीनापुर से रविवार को दो अच्छी खबर आई। पहली ये कि 47 लोगों के कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। हालांकि, तीन लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। दूसरी अच्छी खबर ये है कि 14 रोज के क्वारंटाइन चक्र पूरा कर लोग अब अपने घर जाने लगे हैं। अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 67 लोगों के क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और डॉक्टर की सलाह पर सभी 67 मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया है। हालांकि, घर जाने वाले मजदूरों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा।
इस बीच प्रखंड की कई क्वारंटाइन सेंटर से असंतोष की खबरें भी लगातार आ रही हैं। मध्य विद्यालय महदेइयां मठ टोला के क्वारंटाइन सेंटर के शौचालय का टंकी फुल हो गया। ओवरलोड टंकी से लीक करके बदबू देने लगा है। लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रवासी मजदूरो में अंसतोष हैं। यहां 90 प्रवासी कामगार रह रहे है। इसमें से 60 ने शौचालय को ठीक करने की मांग को लेकर भोजन का बहिष्कार कर दिया है।
प्रवासी मजदूरो के द्वारा भोजन बहिष्कार की सूचना मिलते ही अंचल प्रशासन हरकत में आ गई। अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव नोडल पदाधिकारी को साथ लेकर क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गये और लोगो को समझा कर फिलहाल मामला शांत करा दिया है। इधर, क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी अनील गुप्ता बतातें हैं कि शौचालय की दुर्दशा और पेयजल की कमी को लेकर उन्होंने बीते गुरुवार को ही पत्र लिख कर स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया था। किंतु, समय रहते कोई सुनने को तैयार नहीं है।
उधर, मेथनापुर मध्य विधालय के क्वारंटाइन सेंटर से भी असंतोष की खबरे लगातार आ रही है। गर्मी से बेहाल मजदूर प्रशासन के खिलाफ गुस्से में है। सेंटर के प्रभारी मो. नवी ने बताया कि रविवार को आठ पंखा मंगाया गया। किंतु, मजदूरों के कड़े प्रतिकार के बीच उसको लगाना मुश्किल हो रहा है। यहां रह रहें 105 प्रवासी मजदूर दो दर्जन पंखा लगाने की मांग पर अड़े हैं। तुर्की मिडिल स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर का हाल बुरा है। प्रवासी मजदूरो ने रविवार को स्वयं ही वीडियों बना कर सोशल मीडिया में इसको वायरल बर दिया है। केकेएन लाइव इस वीडियों को प्रमाणित नहीं करता है। किंतु, वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर पर कुव्यवस्था का आलम है। चापाकल खराब है। नल से पानी नहीं निकल रहा है और रहने के लिए सुविधा का घोर अभाव है।

 

घोसौत के क्वारंटाइन सेंटर पर भी कमोवेश यहीं हाल है। शनिवार को प्रवासी मजदूरो के हंगामा के बाद पहुंचे विधायक मुन्ना यादव ने अंचलाधिकारी को मौके पर बुला कर फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था को ठीक करने को कहा। इसके बाद गुस्साए मजदूर शांत हो गये। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड में इसी प्रकार करीब 40 क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वाले 2,383 प्रवासी मजदूरों में भोजन, पानी और अन्य सुविधओं के लिए प्रशासन के प्रति असंतोष गहराने लगा है। दूसरी ओर अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व्यवस्था के दुरुस्त होने का दावा करतें हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

प्लासी का युद्ध या साजिश? जानिए तीन गुप्त समझौता जिसने भारत को गुलाम बना दिया

क्या सचमुच मीर जाफर भारत का सबसे बड़ा गद्दार था… या वह भी अंग्रेजों...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

More like this

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...