होमNationalटीवी पर लाइव शो दौरान ही मौलवी ने महिला को पीटा

टीवी पर लाइव शो दौरान ही मौलवी ने महिला को पीटा

Published on

नई दिल्ली। एक टीवी स्डूडियों में बहस तीन तलाक पर चल रहा था और बात निकाह हलाला पर अटक गई। इस बीच मौलवी साहेब को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने डिबेट में शामिल एक महिला की पिटाई कर दी। दरअसल, यह एक सीन है, एक निजी चैनल के लाइव शो का, जो अब हकीकत बन चुका है। लाइव शो के दौरान मारपीट की खबर लगते ही पुलिस न्यूज चैनल के ऑफिस पहुंची और मौलाना को हिरासत में ले लिया है।

मारपीट का गवाह बना लाइव शो
भारत सहित दुनिया के तमाम मुल्को में टीवी पर राजनीतिक और समाजिक विषयों पर बहस होते रहता हैं। इसके लिए टीवी चैनल के स्टूडियो में गेस्ट को बुलाकर बहस किया जाता है। इस दौरान डिबेट में हंगामा का होना अब नई बात नहीं रही। कभी एंकर पैनलिस्ट पर चिल्लाते है तो कभी प्रवक्ता एंकर पर ही आरोपो की झड़ी लगा देता है। लेकिन, मंगलवार की शाम एक नीजी टीवी चैनल के प्रोग्राम में जो हुआ, फिलहाल इसकी उम्मीद किसी को नहीं था। चैनल पर लाइव डिबेट कार्यक्रम में तीन तलाक पर बहस चल रही थी। हद तो तब हो गई जब लाइव प्रसारण के दौरान ही एक मौलाना ने पैनल में शामिल एक महिला को कैमरा के सामने ही पीट दिया। हालांकि, बीच-बचाव के बाद माहौल शांत हुआ। किंतु, पुलिस ने न्यूज चैनल के ऑफिस पहुंच कर मौलाना को हिरासत में ले लिया है।
ये है पूरा मामला
दरअसल चैनल में बहस का विषय निकाह हलाला के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला निदा खान के खिलाफ फतवा जारी करना था। सवाल पूछा जा रहा था कि निदा के खिलाफ फतवा कितना सही? बहस में शामिल महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता अंबर जैदी और वकील फराह फैज फतवा जारी करने वाले मौलाना को जाहिल वगैरह करार देकर अपनी बात रख रही थीं। बहस कुछ आगे बढ़ी ही थी कि मौलाना एजाज अरशद कासमी ने अंबर जैदी की एक टिप्पणी पर उन्हें ढोंगी औरत कहना शुरू कर दिया। उन्होंने एक और ओछी टिप्पणी की। इस पर अंबर जैदी बिफर गईं और वह मौलाना से माफी मांगने पर अड़ गईं। वह जोर-जोर से चीखने लगीं, लेकिन मौलाना भी चीखने लगा। वह माफी मांगने से इनकार करता रहा। अंबर सीट से खड़ी हो गईं तो मौलाना ने भी सीट छोड दी। दोनों एक-दूसरे पर चीख रहे थे। एंकर बीच-बचाव की कोशिश करती रहीं और स्टूडियो में मौजूद पैनल के दूसरे पुरुष सदस्य यासिर जिलानी दोनों की तू तू-मैं मैं देखते रहे। इस बीच माहौल काफी बिगड़ चुका था।
और रोने लगी महिला
डिबेट के दौरान एक समय ऐसा आया, जब अंबर जैदी टेबल पर सिर रखकर रोने लगीं। वह रोते-रोते यह भी कहती जा रही थीं कि इस आदमी यानी मौलाना ने मेरे पिता को गाली दी है। वह मौलाना को चेताने लगीं कि मेरे बाप का नाम मत लेना। मामला हाथापाई तक पहुंच रहा था, लेकिन प्रसारण जारी रहा। जल्द ही एंकर समेत सभी गेस्ट अपनी सीटों से खड़े हो गए। थोड़े समय बाद थोड़ी देर के लिए माहौल तब शांत होता दिखा, जब मौलाना ने कहा कि अंबर के वालिद मेरे वालिद, लेकिन इसके बाद उसने वकील फराह फैज की किसी बात पर उन्हें जानवर कह दिया। इतना सुनते ही तैश में आईं फराह सीट से खड़ी हो गईं और उन्होंने मौलाना पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाते ही मौलाना भी होश खो बैठा और उसने फराह को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

More like this

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...