संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। देश के वीर जवान सीमा पर हुए शहीद व शुकमा में शहीद हुए जवानो की आत्मा की शांति के लिए जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव मे मंगलवार की देर शाम कैंडील जुलूस निकाल कर बड़ी संख्या में महिला व पुरूषो ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जुलूस बाद में अमरख पंचायत भवन पर पहुंची तथा श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। इसका नेतृत्व पंचायत के मुखिया पति रविन्द्र कुमार पासवान ने किया। मौके पर एक मत से सभी ने शहीद हुए भारतीय सेना के अमर रहने के नारे लगाये और केन्द्र सरकार से जवाबी कार्रवाई करने की मांग की। पाकिस्तान की नापाक हरकत के और जवानो के साथ की गई बर्बरतापूर्ण कारवाई से लोगो में आक्रोश है। सभा का संचालन मनियारी भाजपा महामंत्री मंजय ठाकुर ने किया। संबोधन करने वालो में लोजपा दलित सेना के प्रखण्ड अध्यक्ष अमलेश पासवान, शंकर पासवान, शिव कुमार, जयमंगल पंडित, शम्भू गुप्ता, नीरज कुशवाहा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
This post was published on मई 3, 2017 12:23
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More