Home Bihar रैली के बाद भी थमने का नाम नही ले रहा है लालू...

रैली के बाद भी थमने का नाम नही ले रहा है लालू परिवार की मुश्किलें

आईटी ने तेजस्वी, राबड़ी और मीसा से की लम्बी पूछताछ

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और सांसद मीसा भारती से बारी-बारी से पूछताछ की है। इससे पहले 18 अगस्त को भी दिल्ली से अफसरों की टीम पूछताछ के लिए आई थी, लेकिन राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव आयकर टीम के सामने पेश नहीं हुए थे। नई दिल्ली की टीम को सहयोग देने के लिए पटना के अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद थे।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी आयकर के सामने पेश होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंचे। पूछताछ की भनक लगते ही आयकर गोलम्बर के बाहर मीडिया कर्मियों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के मुताबिक बेली रोड पर बन रहे मॉल और अन्य संपत्तियों को लेकर आयकर अधिकारियों द्वारा कई सवाल पूछे गए।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में लालू के परिवार के छह लोगों के खिलाफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की हुई है। इसमें लालू की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और उनके पति शैलेष, बेटी रागिनी और बेटी चंदा की प्रॉपर्टी जब्ती का नोटिस भी जारी किया हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Previous articleगला घोंट हत्या करके जमीन में गाड़ दी जाती थीं हड्डियां
Next articleऑपरेशन थिएटर में लड़ने लगे डॉक्टर
कौशलेन्द्र झा, KKN Live की संपादकीय टीम का नेतृत्व करते हैं और हिन्दुस्तान (हिन्दी दैनिक) में नियमित रूप से लेखन करते हैं। बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित किया है। वे प्रातःकमल और ईटीवी बिहार-झारखंड सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है—वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और “मानवाधिकार मीडिया रत्न” सम्मान से सम्मानित किए गए हैं। पत्रकारिता में उनकी गहरी समझ और सामाजिक अनुभव उनकी विश्लेषणात्मक लेखन शैली को विशिष्ट बनाते हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version