Home Jammu & Kashmir कुलगाम एनकाउंटर, एक जवान शहीद

कुलगाम एनकाउंटर, एक जवान शहीद

सेना

KKN Live का न्यूज एप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है…

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबरे आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों में हुई झड़प में दो किशोर सहित तीन नागरिक भी मारे गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया जिससे दोनों के बीच झडपें हुई। इसमें कम से कम 20 नागरिक घायल हो गए है। इससे पहले सेना को खुफिया सूचना मिली थी कि खुदवानी के इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे है। खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बल ने जिले के खुदवानी क्षेत्र में देर रात घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
इस बीच आतंकियो ने सुरक्षा बल पर फायर खोल दिया। इसके बाद आंतकवादी और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड शुरू हो गई जिसमें सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सेना के एक जवान की अस्पताल में मौत हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version