Home Society कुढ़नी के आपूर्ति पदाधिकारी का निधन

कुढ़नी के आपूर्ति पदाधिकारी का निधन

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी में पदास्थापित आपूर्ति पदाधिकारी 35 वर्षीय आलोक कुमार का निधन सोमवार की अहले सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना पर कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। बीडीओ कुढ़नी हरिमोहन कुमार ने शोक जताते हुए बताया कि आलोक कुमार काफी मिलनसार व्यक्ति थे, उनके निधन से प्रखंड में गहरा शोक है।
वे पिछले कुछ दिनो से बीमार थे। आलोक कुमार तीन वर्षों से अधीक समय से कुढ़नी में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। पिछले दिनो वे अचानक बीमर पड़े और सदा के लिए हम सभी के बीच से चले गय। आलोक कुमार मधुबनी जिला के मूल निवासी थे। उनके पिता पटना मे अभियंता है। आलोक कुमार का तीन वर्ष की एक मात्र बेटी है।
एमओ आलोक कुमार के निधन पर प्रखण्ड सभागार में शोक सभा की गई। बीडीओ हरिमोहन कुमार के अध्यक्षता में शोकसभा के दौरान लोगो ने दो मिनट की मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा परिवार को इस दुख घड़ी से बाहर निकलने की लोगो ने प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों मे बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ नीरज कुमार सिंह, बीईओ रेणु पाण्डे, बीएओ अलीखान, सीआई अश्वनी कुमार, अंचल नाजीर ललीत ठाकुर, पीओ जितेन्द्र कुमार व सीडीपीओ ने शोक व्यक्त किया।
इधर पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, जिप सदस्य रानी देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार अबोध, स्थानीय मुखिया रीता देवी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश राय व संजय पासवान ने शोक जताया। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने एमओ आलोक कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version