Home Society जानिए, भारतीय जवानों के साथ क्यों नाचे चीनी सैनिक

जानिए, भारतीय जवानों के साथ क्यों नाचे चीनी सैनिक

भरत चीन का सैनिक डांस

KKN न्यूज ब्यूरो। भारत और चीन के बीच तानातानी की खबरे तो आप अक्सर पढ़ते होंगे। पर आज जो खबर आई है, वह ये कि दोनो देश के सैनिक एक साथ मिल कर डांस कर रहें हैं। दरअसल, भारत और चीन के सैनिको ने चीन के शहर चेंगदू में ‘हैंड-इन-हैंड’ सैन्य अभ्यास के दौरान एक साथ नाच करते देखे गए है।

 

 

संबंध को सुधारने का है प्रयास

बताया जा रहा है कि यह सैन्य अभ्यास पिछले साल डोकाला गतिरोध के समापन के बाद सेनाओं द्वारा संबंधों में सुधार पर केंद्रित प्रयासों का हिस्सा है। इस युद्धाभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को भांगड़ा के धुन पर नचाते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल, यह युद्धाभ्यास एक वर्ष के अंतराल पर हो रहा है क्योंकि पिछले साल दोनों देशों की सेनाएं सिक्किम के डोकाला में गतिरोध की वजह से 73 दिनों तक आमने-सामने थीं।

चीन के चेंगदू शहर से आई वीडियो

बताया गया है कि यह सैन्य अभ्यास 23 दिसंबर को संपन्न हो जायेगा। कर्नल पुनीत तोमर के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ता सोमवार को चेंगदू शहर पहुंचा था। चीन ने तिब्बती सैन्य कमान से इस युद्धाभ्यास के लिए अपने जवानों को तैनात किया हुआ है। जानकार मानते है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मकसद दोनो देश के सैनाओं के बीच मधुर संबंध स्थापित करना है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version