Home Bihar Muzaffarpur सरैयागंज टावर पर आज से बजेगा घंटा

सरैयागंज टावर पर आज से बजेगा घंटा

मुजफ्फरपुर। बिहार की एक प्रमुख शहर और उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी कहलाने बाली मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर पर लगी ऐतिहासिक घड़ी आज से फिर काम करने लगी है। लम्बे अर्से के इंतजार के बाद अब शहर के लोग एक बार फिर से इस घड़ी से निकलने वाले घंटे की आबाज सुनने के लिए बेताब हो रहें हैं।

बतातें चलें कि सरैयागंज टावर पर चार घड़ी लगी हुई है, जो पिछले कई वर्षो से खराब पड़ी हुई थी। सरैयागंज टावर की चारों घड़ियों को ट्रायल के बाद चालू कर दिया गया है। लिहाजा, अब यह घड़ियां पूरे दिन समय बताती रही थी। अब इस घड़ी से घंटे को जोड़ने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। घंटे को जोड़ने के बाद 24 घंटे के लिए इस घड़ी को फिर से ट्रायल में चलाकर देखा जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद समारोह आयोजित कर इसे प्रशासन के हाथों में सौंप दिया जायेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version