होमBiharBegusaraiसरेंडर करने के बाद कोर्ट में ही बेहोश हो गई पूर्व मंत्री

सरेंडर करने के बाद कोर्ट में ही बेहोश हो गई पूर्व मंत्री

Published on

बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा मंगलवार को नाटकीय अंदाज में मंझौल कोर्ट पहुंची और सरेंडर कर दिया। वह आर्म्स एक्ट एक मामले में फरार चल रही थी। पुलिस से बचने के लिए पूर्व मंत्री सलवार सूट में चेहरा ढंककर सरेंडर करने पहुंची थी। उनके साथ उनका अधिवक्ता भी मौजूद था। गौरतलब बात यह है कि कोर्ट में पेशी के दौरान वह कोर्ट परिसर में ही बेहोश हो गई। आनन-फानन इलाज के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया। पिछले बहुत दिनों से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी। मलूमहो कि इसी मामले में पूर्व मंत्री के पति चन्द्रशेखर वर्मा इसी कोर्ट में 29 अक्टूबर को सरेंडर किया था।

सीबीआई की छापामारी में मिला था गोली

मालूम हो कि चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व मंत्री के पति का नाम आया था। इसके बाद सीबीआई टीम ने 17 सितंबर को पूर्व मंत्री के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 50 गोली बरामद की थी। स्मरण रहें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सरकार को फटकार लगाते हुए बिहार पुलिस के डीजीपी को कोर्ट में पेश होकर जवाब देने को कहा था।

कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

इस बीच कोर्ट ने मंजू वर्मा को ग्यारह दिनों की न्यायिक हिरासत में बेगूसराय मंडल कारा भेज दिया है। सरेंडर करने के डेढ़ घंटे बाद कोर्ट हाजत प्रभारी मनोरंजन सिंह ने उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल पहुंचाया। इजलास रूम से निकलने के बाद मंजू वर्मा ने अपने चेहरे को चादर से ढंक लिया था। जहां, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तुरंत कैदी वाहन के अंदर पहुंचा दिया।

यह है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सीबीआई जांच शुरू होने के बाद कॉल डिटेल में चन्द्रशेखर वर्मा का नाम आया था। इसी आधार पर सीबीआई ने अर्जुनटोल आवास पर छापेमारी की। इसमे 50 राउंड कारतूस बरामद हुआ था। और सीबीआई के डीएसपी उमेश कुमार ने मंजू वर्मा व चन्द्रशेखर वर्मा को आरोपित बना कर स्थानीय थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

More like this

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...