Home Bihar Muzaffarpur पुलिस की पिटाई से जख्मी हुआ किसान

पुलिस की पिटाई से जख्मी हुआ किसान

किसान

बिहार के सिवाईपट्टी थाना का है मामला

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी पुलिस के खिलाफ किसानो का आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लॉकडाउन की आर में पुलिस की मनमानी का वीडियो बना कर किसान स्वयं वायरल करने लगे। ताजा मामला मधुबन कांटी गांव के कृष्णा सहनी का है। रघई के समीप राइंच की खेती करने वाला कृष्णा की माने तो सिवाईपट्टी पुलिस ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस की पिटाई से जख्मी हुए पैर में लगे पट्टी को दिखाते हुए कृष्णा ने जो बाते कही है, इससे सिवाईपट्टी पुलिस की कलई खोलने के लिए काफी है। न्याय के लिए बिहार के डीजीपी से गुहार लगाने को बेताब हो रहे कृष्णा की बातो में कितना सच्चाई है? यह तो जांच के बाद ही पता चेलेगा। इससे पहले भी लॉकडाउन की अवधि में सिवाईपट्टी पुलिस पर बर्बरता करने के आरोप लगते रहें है। हालांकि, सिवाईपट्टी के थाना अध्यक्ष कुमार संतोष रजक ऐसे सभी आरोपो को निराधर बतातें है और इसे पुलिस को बदनाम करने वाली साजिश करार देते है।

https://twitter.com/kknlive_/status/1252178652239814656

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version