होमRajasthanबेटी ने कराई मां का विवाह

बेटी ने कराई मां का विवाह

Published on

पिता की मौत के बाद सदमें में थी महिला

पूजा श्रीवास्तव
राजस्थान। जयपुर की एक बेटी ने अपनी विधवा मां की दोबारा शादी कराकर समाज के सामने एक मिसाल पेश कर दी है। बतातें चलें कि गीता अग्रवाल के पति मुकेश गुप्ता की मौत मई 2016 में हार्ट अटैक से हो गई थी। जयपुर के एक स्कूल में पढ़ाने वाली गीता पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी। इस बीच गीता की बेटी संहिता अपने काम के सिलसिले में गुड़गांव आ गई। बेटी के जाने बाद गीता बिल्कुल अकेली हो गई और हमेशा गुमसुम रहने लगी। संहिता ने बताया कि मां को अकेला छोड़ने का उसे हमेशा अफसोस होता था। बतातें चलें कि संहिता की एक बड़ी बहन भी है जो अपने परिवार में व्यस्त रहती है।

संहिता बताती हैं कि मुझे वह दिन आज भी याद है कि पिता की मृत्यु के छह महीने बाद मैंने काम पर लौटने का फैसला किया और मैंने घर के बाहर सीढ़ियों पर मां को उदास बैठे हुए देखा था। तभी मैंने फैसला किया कि मां को पिता की यादों से दूर रखने के लिए व्यस्त रखना होगा। मुझे याद है कि मां नींद में पापा का नाम लेकर चिल्लाती थीं और अचानक ही नींद से उठकर मुझसे पूछती थीं कि पापा कहां हैं?
बीते साल अगस्त में संहिता ने तय किया कि मां का दिल बहलाने के लिए एक पार्टनर की जरूरत है। संहिता कहती हैं, हर आदमी को एक साथी की जरूरत होती है। संहिता की माने तो उसने अपनी मां से अनुमति लिए बिना ही 53 वर्षीय मां का एक प्रोफाइल बनाया और मैट्रिमोनियल साइट पर डाल दिय। इसमें संहिता ने खुद का फोन नंबर दिया था। साइट पर प्रोफाइल बनने से संहिता के पास लोगों के फोन आने लगे। सितंबर में संहिता जब अपनी मां के पास जयपुर गई तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। गीता ने जब यह बात सुनी तो वह घबरा गईं और कहने लगी कि उसका परिवार और समाज इस बारे में क्या सोचेगा।
गीता कहती है कि रूढ़ीवादी परिवार और समाज में विधवा विवाह एक अपमानजनक बात है और वह भी इस उम्र में तो कतई संभव नहीं है। संहिता बताती हैं कि अच्छी बात ये रही कि परिवार का कोई भी सदस्य विरोध में सामने नहीं आया। इसके बाद अक्टूबर में बांसवाड़ा से 55 वर्षीय केजी गुप्ता ने संहिता से संपर्क किया और शादी की इच्छा जताई। राजस्व इंस्पेक्टर के पद पर तैनात केजी गुप्ता की पत्नी का निधन कैंसर के चलते 2010 में हो गया था। गुप्ता ने बताया कि अकेलापन दूर करने के लिए पहले तो उन्होंने खुद को बैडमिंटन में व्यस्त रखने की कोशिश की थी। लेकिन अब स्वास्थ्य की भी समस्याएं पैदा होने लगी और एक साथी ने उन्हें फिर से शादी करने की सलाह दी। बतातें चलें कि श्री गुप्ता के दो बेटे भी हैं। फिलहाल, दोनो पति पत्नी के रूप में खुश है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

More like this

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...