रविवार, जून 29, 2025
होमNationalकोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ देश

कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ देश

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

ताली और थाली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों को थैक्स

न्यूज ब्यूरो। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर रविवार को इतिहास रच दिया। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें वीरान पड़ी रही और मार्केट सूनी हो गई। शहर से लेकर गांव तक लोग अपने घरो से नहीं निकले और शाम पांच बजते ही लोगो ने अपने घरों में रहकर ताली, थाली और घंटियां बजा कर स्वास्थ्य कर्मचारी और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगो के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया है।

दुनिया में मचा है हाहाकार

कोरोना वायरस को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है। चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू की सफलता से उम्मीद जगी है। जनता कर्फ्यू आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा। कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील करने के बाद देश में आज यानी रविवार को एक अभूतपूर्व बंद रहा।

हो सकता है लॉकडाउन

भारत समेत दुनिया के करीब 160 से अधिक देश कोरोना वायारस से फैली कोविड-19 महामारी से दहशत में हैं। क्योंकि, अब तक इस वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो चुके हैं या फिर वहां लॉकडाउन जैसे हालात में हैं। भारत में भी कई राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। राजस्थान, ओडिशा, पंजाब ने पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक के कुछ बड़े शहरों को बंद कर दिया गया है। आज शाम में दिल्ली की सरकार ने भी सीमित लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बिहार भी लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है।

लॉकडाउन से डरे नहीं

यहां आपको स्पष्ट कर दें कि लॉकडाउन शब्द से डरने की किसी को भी जरूरत नहीं है। भारत के शहरों को अगर बंद किया जा रहा है तो इससे यहां के किसी भी नागरिकों को नुकसान नहीं है, बल्कि सरकार आपकी और हमारी खतरनाक कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए ही ऐसा कर रही है। लॉकडाउन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग घरों से बाहर न निकले और कोरोना वायरस का प्रसार न हो सके। कोरोना कितना भयवाह है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में अब तक इससे 6 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दुनिया भर में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वायरस के भारत में 341 मामले सामने आ चुके हैं और वैश्विक आंकड़ा पौने तीन लाख के करीब है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

आज़ादी की कीमत… मॉं

'अंजुमन' की इस मार्मिक पेशकश में आज हम उस मां-बेटे की कहानी सुनाएंगे, जिन्हें...

भारत की अंतरिक्ष यात्रा: साइकिल से चंद्रयान तक, अनंत की ओर मजबूत उड़ान

जब दुनिया चाँद पर जाने का सपना देख रही थी, तब भारत चुपचाप एक...

‘सरदार जी 3’ ने पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरदार जी 3' ने 27 जून,...

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

More like this

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

आज का राशिफल: 29 जून 2025 – जानें किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए सामान्य

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति से किया जाता है। यह...

बिहार में मौसम का बदलाव: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम...

पटना आ रहे बाबा बागेश्वर, गांधी मैदान में होगा सनातन महाकुंभ, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी कर रही है। देशभर...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला...

पटना में निकली पुरी जैसी भव्य रथ यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

बिहार की राजधानी पटना ने आज एक बार फिर आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता का...

आज का राशिफल – 28 जून 2025 जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शनिवार, 28 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो...

दक्षिण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, रविवार से उत्तर बिहार में भी बरसात तेज

दक्षिण बिहार के जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी पटना सहित...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब स्वयं कर सकेंगे ट्रांसफर, जानें ई-शिक्षाकोष पोर्टल से आवेदन कैसे करें

बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे...

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा, रेखा और अन्य सितारों ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्म उमराव जान (1981) को 27 जून 2025 को...

तेज प्रताप यादव ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दिया समर्थन

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...
Install App Google News WhatsApp