Home Bihar Muzaffarpur ठंड ने दी दस्तक, सुबह शाम हो रहा है अहसास

ठंड ने दी दस्तक, सुबह शाम हो रहा है अहसास

मुजफ्फरपुर। महापर्व छठ के समापन के साथ ही ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह की कुहासे के बीच सुबह और शाम में ठंड का हल्का अहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार गिरावट के साथ मौसम बदलने की पुष्टि कर दी है। अगले सात दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। इस बीच ठंडी पछुआ हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। बहरहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह रहा है और इसमें निरंतर गिराबट दर्ज की जा रही है।
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नोडल अधिकारी ए. सत्तार के अनुसार पिछले तीन दिनों में औसत अधिकतम तापमान 33.6 एवं न्यूनतम 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इससे लोगों ने हल्की ठंड का अहसास भी किया है। मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार के अनुसार से दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्यियस की कमी आने की संभावना को देखते हुए निकट भविष्य में ही ठंड का और अधिक असर दिखने की पूरी संभावना प्रबल हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version