Society

साफ सुथरे रहने में चिंपांजी ने इंसानो को पछाड़ो

न्यूयॉर्क। सुनने में भले ही अटपट लगे। पर, यह सच है कि साफ सफाई के मामले में चिंपांजी ने इंसानो को पीछे छोड़ दिया है। एक शोध में विशेषज्ञों ने सबसे साफ-सुथरे जीव का दर्जा चिंपांजी को दिया है।

यह शोध अमेरिकी पीएचडी स्टूडेंट मेगन थोम्स ने तंजानिया की इस्सा वैली के चिंपांजी पर करने के बाद जारी किया है। मेगन ने 41 चिंपांजी के रहने की जगह का अध्ययन किया। उसने देखा कि चिंपांजी के घोंसलों में इंसान के बेड के मुकाबले काफी कम बैक्टीरिया मौजूद थे। इतना ही नहीं बंदरों को इंसान का पूर्वज कहा जाता है। चिंपांजी अपना घोंसला पेड़ों की टहनियों और पत्तियों से बनाते हैं। सैंपल में इंसान के बेड में उसके शरीर से निकलने वाले बैक्टीरिया की संख्या, चिंपांजी के घर के मुकाबले अधिक पायी गई है।
चिंपांजी में मुंह, त्वचा और अन्य स्रोतों से फैलने वाले बैक्टीरिया की तादाद भी काफी कम थी। मेगन नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। मेगन ने कहा कि यह उनके लिए काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि इंसानों में पाए जाने वाले एक भी माइक्रोब्स चिंपांजी के रिहायशी स्थान में नहीं मिले। मेगन का यह रिसर्च रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है।

This post was published on मई 16, 2018 20:41

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022