Home Karnataka कर्नाटक: येदियुरप्पा ने ली मुख्यमंत्री की शपथ

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने ली मुख्यमंत्री की शपथ

कर्नाटक। कर्नाटक में चल रही नाटकीय घटनाक्रम के बीच बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। यह तीसरी बार है जब येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।

इससे पहले कर्नाटक में राज्यपाल ने जैसे ही भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया कर्नाटक में राजनीतिक का बवंडर खड़ा हो गया। आधी रात को ही कांग्रेस और जेडीएस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। आधी रात से सुबह तक बैठी सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक तो नहीं लगाई लेकिन दोनों पक्षों को अपने विधायकों की लिस्ट सौंपने का आदेश दे दिया।
सुनवाई के लिए गठित न्यायमूर्ति ए के सिकरी, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ ने रात करीब सवा दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक चली सुनवाई के बाद कहा कि वह राज्यपाल के आदेश पर फिलहाल रोक लगाना ठीक नही होगा।
इस बीच येदियुरप्पा के शपथ के बाद विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत समेत कई नेता यहां मौजूद है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version