Home Society मनियारी में भाजयुमो का होगा विस्तार

मनियारी में भाजयुमो का होगा विस्तार

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी में भाजयुमो की बैठक मंगलवार को महंथ मनियारी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में की गई। मंडल के कार्यकर्ताओ की आपसी सहमति से मंडल के हर पंचायत में जनता के लिए एक सेवा केन्द्र स्थापित करने की निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की। जिसमें अमन कुमार झा व रंजीत कुमार शर्मा को मंडल का महामंत्री मनोनीत किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष सूरज कुमार व संतोष कुमार व गोलू सिंह को मंत्री मनोनीत किया गया। वही उमेश राज व प्रभाकर झा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि प्रताप सिंह को संयोजक व राजीव सहनी को स्वच्छता अभियान का संयोजक मनोनीत किया गया।
मौके पर मनियारी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह भाजयुमो के गोपालगंज जिला प्रभारी शशिरंजन सिंह ने मंडल के कार्यकर्ताओं की अच्छी कार्य कुशलता पर उत्साहित किया। इधर कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने दूरभाष पर मनियारी मंडल के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version