होमBiharसब्जी उत्पादन का हब बनेगा बिहार

सब्जी उत्पादन का हब बनेगा बिहार

Published on

बिहार के 8.28 लाख हेक्टेयर में होती है सब्जी की खेती / 3.22 हेक्टेयर में होती है आलू की खेती / 60.13 हजार हेक्टेयर में फूलगोभी की खेती / 50.47 हजार हेक्टेयर में प्याज की खेती / 46.46 हजार हेक्टेयर में टमाटर की खेती

बिहार। बिहार को सब्जी उत्पादन का हब बनाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस लिया है। राज्य सरकार ने सब्जी उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति बनाने का फैसला किया है। प्रखंड स्तर पर गठित होने वाली ये समितियां उत्पादकों से सब्जी संग्रह करेंगी। समिति भंडारण और ग्रेडिंग करने के बाद मार्केटिंग के लिए सब्जी सहकारी संघ को देगी। इन समितियों में सदस्य वही किसान होंगे जो खुद की जमीन या किराए की जमीन पर खुद सब्जी का उत्पादन करते हों।
इतना ही नही बल्कि, राज्य में सब्जी उत्पादक संघ मार्केटिंग की भी व्यवस्था संभालेगा। सब्जी के संकलन के लिए अलग समिति होगी तो ग्रेडिंग और स्टोरेज के लिए क्षेत्रीय स्तर पर अलग से संघ बनाया जाएगा। इसके अलावा मार्केटिंग के लिए किसानों का अपना फेडरेशन होगा। किसानों से संकलन और प्रसंस्करण के साथ मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी इन्हीं संस्थाओं की दी जानी है। साथ ही बाजार तक कोल्ड चेन की व्यवस्था भी संघ के द्वारा किया जायेगा।
क्षेत्रीय स्तर पर सब्जी प्रसंस्करण और मार्केटिंग के लिए सहकारी संघ बनेगा। यह संघ कई जिलों के किसानों को मिलाकर बनेगा। इसका मुख्य काम समिति द्वारा उपजायी गई सब्जी का संकलन कर उसकी प्रोसेसिंग करना होगा। इसके लिए इसके पास मल्टी चैम्बर कोल्ड स्टोरेज, पर्यावरण से सुरक्षा करने वाले चैम्बर और छंटाई करने वाली मशीन भी उपल्बध होगी। इसके अलावा सब्जी के मूल्यवर्द्धन के लिए दूसरी जरूरी मशीनें भी संघ के पास उपलब्ध कराने की योजना है। सब्जी के मार्केटिंग का काम सहकारी फेडरेशन करेगा। फेडरेशन के जिम्मे संघों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम भी होगा। सभी संघों को एक साथ जोड़कर राज्य के भीतर और राज्य के बाहर सब्जी की मार्केटिंग की व्यवस्था फेडरेशन करेगा

जैविक प्रमाण पत्र

राज्य सरकार ने सब्जी उत्पादन में राज्य को देश में पहले स्थान पर लाने का फैसला किया है। अभी राज्य तीसरे पायदान पर है। इसके लिए जैविक कॉरिडोर बनाया गया है। इस कॉरिडोर में उत्पादित होने वाली सब्जी को जैविक होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने केरल के साथ एमओयू साइन कर लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...