शनिवार, जून 6, 2026 8:01 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित

Published on

50.32 फीसदी विद्यार्थियों ने बाजी मारी

बिहार। बिहार बोर्ड ने गुरुवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 50.12 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 21.21 और छात्रों का 28.91 फीसदी रहा।
मैट्रिक रिजल्ट में ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों का जलवा दिख रहा है। लखीसराय के एक किसान का बेटा प्रेम कुमार बिहार का टॉपर बना है। प्रेम को 93 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। उसके पिता रामकुमार सिंह अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती करते हैं। वहीं दूसरे स्थान पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छात्रा भाव्या कुमारी 464 अंक 92.8 फीसदी और तीसरे स्थान पर इसी स्कूल की हर्षिता कुमारी को 462 अंक यानी 92.4 फीसदी अंक हासिल हुआ है। बेगूसराय की भाव्या के पिता जयप्रकाश सिंह झारखंड में इंजीनियर हैं। तीसरे स्थान पर रही हर्षिता कुमारी के पिता दिनेश कुमार नागपुर में इंजीनियर हैं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 17 लाख 23 हजार 911 छात्र शामिल हुए। इसमें 4 लाख 98 हजार 299 लड़के सफल हुए, वहीं 3 लाख 65 हजार 651 लड़कियां पास हुईं।

पिछले साल से बेहतर हुआ रिजल्ट

मैट्रिक के रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में इसबार कुल सफलता के प्रतिशत में तीन फीसदी की वृद्धि हुई है। इसबार कुल सफलता का प्रतिशत 50.12 रहा है। वहीं पिछली बार कुल सफलता का प्रतिशत 47.15 रहा था। वर्ष 2015 में कुल सफलता का प्रतिशत 75.15 फीसदी रहा था।

टॉप टेन में 21 विद्यार्थी, 11 सिमुलतला के

टॉप टेन में कुल 21 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें 15 लड़कों का नाम शामिल है। सभी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। टॉप टेन में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यानी एक बार फिर मैट्रिक के रिजल्ट में सिमुलतला के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। पिछले साल टॉप टेन में कुल 42 छात्र-छात्राओं का नाम था। सभी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के ही थे। वहीं वर्ष 2015 में 29 छात्र-छात्राओं का नाम टॉप टेन में था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2017 के टॉपरों की सूची

नाम                          स्कूल                                         अंक

1. प्रेम कुमार   श्री गोविंद हाई स्कूल, लखीसराय                  465

2. भाव्या कुमारी सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई       464

3. हर्षिता कुमारी सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई      462

4. अनिल कुमार रॉय कारकुन लाल हाई स्कूल, किशनगंज  460

4. शुभम् कुमार पांडेय एसजे आर हाई स्कूल ,विष्णुपुर       460

4. शिवम् कुमार सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई      460

5. दीपालोक कौशिक सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई 459

6. मानव गोपाल सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई       458

6. सत्यजीत कुमार आरपीएस हाई स्कूल, पोखरिया            458

6. प्रज्ञा आनंद सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई          458

6. सिद्धार्थ राव डीडीएमएस स्कूल डोरिक नगर,मधेपुरा         458

7. भास्कर आनंद उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पूर्णिया    457

7. प्रीति कुमारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, अररिया              457

7. राहुल कुमार एसएस हाई स्कूल, सोनो,जमुई                  457

8. कान्तेश कुमार सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई  456

9. इरशाद आलम सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई  455

9. मुहम्मद जहिर सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई  455

9. ज्योतिष कुमार जीएस डी हाई स्कूल बल्लीपुर,समस्तीपुर 455

9. पल्लवी कुमारी एन के हाई स्कूल ,भागलपुर                     455

9. पल्लवी भारती सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई     455

10. शुभम् कुमार सिमुलतला,आवासीय विद्यालय, जमुई     454

किस जिले का कैसा रहा रिजल्ट

अररिया 42.41

अरवल 43.24

औरंगाबाद 52.25

बांका 47.26

बेगूसराय 56.56

भागलपुर 55.91

भोजपुर 49.87

बक्सर 36.23

दरभंगा 53.4

पूर्वी चंपारण 43.81

गया 50.47

गोपालगंज 50.11

जमुई 47.38

जहानाबाद 39.29

कैमूर 48.54

कटिहार 47.55

खगड़िया 53.97

किसनगंज 57.77

लखीसराय 48.79

मधेपुरा 42.25

मधुबनी 56.09

मुंगेर 53.89

मुजफ्फरपुर 38.79

नालंदा 57.66

नवादा 55.32

पटना 48.9

पूर्णिया 49.86

रोहतास 45.68

सहरसा 48.72

समस्तीपुर 48.06

सारण 59.65

शेखपुरा 45.46

शिवहर 47.99

सीतामढ़ी 50.05

सीवान 50.93

सुपौल 51.34

वैशाली 50.98

प.चंपारण 59.34

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...