Society

बांस बिहार का और मालामाल हो रहा है ताइवान

बिहार। बिहार में अक्सर पाए जाने वाला बांस अब धीरे धीरे विलुप्त होने के कगार पर है। कारण, इससे किसानो को महज मानक आर्थिक लाभ से अधिक आज तक कुछ भी नही मिला। किंतु, आप जान कर चौक जायेंगे कि इसी बांस से ताइवान और ऑस्ट्रेलिया मालामाल हो रहा है।

कहतें हैं कि बिहारी बांस की अद्भुत कहानी है। बांस के उत्पादन करने के बाद भी हमारे किसान जहां कंगाली के कगार पर है। वही, ताईवान व ऑस्ट्रेलिया इसी से मालामाल हो रहा हैं। इतना ही नहीं, प्रसंस्करण के बाद इसी बांस का बना फाइबर बोर्ड का भारत के बाजारो में भी जबरदस्त खपत हो रहा है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के वानिकी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार झा कि माने तो यहां की बांस उत्तम कोटि का है। इसके गुणों को देखते हुए ताईवान के लोगों ने राज्य के वन विभाग से 1912 में बांस के पौधे मंगाकर अपने यहां लगाए। धीरे-धीरे इसके उत्पादन ने वहां व्यवसायिक रूप ले लिया। अब वह ऑस्ट्रेलिया को इसी से बना फाइबर बोर्ड चिप्स की सप्लाई कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया उस फाइबर बोर्ड का भारत में ऊंची कीमत पर निर्यात करता है।
बतातें चलें कि बिहार में तकरीबन 70 हजार हेक्टेयर में बांस की खेती होती है। जबकि, करीब चार लाख हेक्टेयर में इसके उत्पादन की संभावना है। राज्य के सिर्फ दो प्रतिशत वन क्षेत्र में ही बांस उपलब्ध है। राज्य में उत्तम कोटि के लाठी, हरोतिया, मकोर व भालन बांस प्रमुख रूप से उगाए जाते हैं। उत्तर बिहार में हरोतिया बांस 40 हजार हेक्टेयर में उगाया जाता है।
राज्य में एक्सपोर्ट क्वालिटी का माचिस, फाइबर बोर्ड, प्लाई बोर्ड, मध्यम घनत्व का ब्लॉक बोर्ड, शर्बत, अचार, ट्रे, थाली, प्लेट, चटाई, तिरपाल, कागज, पेन, फर्नीचर, कचरा पेटी, पर्दा, पतवार, नाव, तम्बाकू का पाइप, इथेनॉल व अगरबत्ती जैसे उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है।

This post was published on फ़रवरी 11, 2018 12:05

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024