Home Bihar मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला

बिहार। विकास समीक्षा के यात्रा के दौरान आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर ग्रामीणो ने हमला कर दिया। घटना बक्सर के डुमरांव गांव में हुई बतायी जा रही है। ग्रामीणो के पथराव में एसडीओ प्रमोद कुमार, डुमरांव थाना प्रभारी सुबोध कुमार, मुख्यमंत्री के गार्ड और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बक्सर के डीएम अरविंद वर्मा की गाड़ी पर भी पथराव हुआ। इसमें गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि कुछ ही देर के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विकास समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर में थे। यहां के डुमरांव कृषि कॉलेज में कृषि कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला डुमरांव से 6 किलोमीटर दूर नंदन गांव पहुंचा। मुख्यमंत्री तीसरे चरण की विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में नंदन गांव पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का काफिला गांव के दूसरे टोले में था। वहां विकास कार्यों की समीक्षा कर जब सीएम जाने लगे तो दूसरे टोले के दलित बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया। दलित इस बात से आक्रोशित हो गए कि मुख्यमंत्री उनके टोले में नहीं पहुंचे, जहां विकास कार्य नहीं हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version