Home Bihar सुपर 30 के आनंद कुमार बैठेंगे हॉट सीट पर

सुपर 30 के आनंद कुमार बैठेंगे हॉट सीट पर

इस बार केबीसी में बिहार के बड़े सेलिब्रेटी के तौर पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार हॉट सीट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बैठेंगे। वे अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाव देते दिखेंगे। बतातें चलें कि कौन बनेगा करोड़पति के सीजन नौ में आनंद कुमार का हॉट सीट के लिए चयन हो गया है। कार्यक्रम का प्रसारण 8 सितंबर को होगा। सूत्रों ने बताया कि हॉट सीट पर आनंद कुमार ने सात सवालों का जबाव दिया। इन्होंने 25 लाख रुपये जीते। इस दौरान एक-दो बार आनंद कुमार सवालों का जबाव देने में फंसे। इनका सहयोग इनके एक विद्यार्थी ने दिया। आईआईटी के एक छात्र अनूप कुमार ने एक सवाल का जबाव बताकर इन्हें राशि जिताने में मदद की। बता दें कि शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के चलते आनंद कुमार का चयन हुआ था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version