शुक्रवार, जून 20, 2025
होमSocietyएक छात्रा ने सम्भाली दो घंटे की थानेदारी

एक छात्रा ने सम्भाली दो घंटे की थानेदारी

Published on

उत्तर प्रदेश। दो घंटे की थानेदारी, वह भी एक छात्रा को…। जीहां, यह कोई कहानी नही। बल्कि, हकीकत है। इलाहाबाद जिले के खुल्दाबाद थाने में विधि की छात्रा रबीश्री राजे को दो घंटे के लिए पुलिस ने एसओ की जिम्मेदारी सौंपी दी। थानेदार बनते ही छात्रा ने अपने दो घंटे के कार्यकाल में न केवल कामकाज निबटाया। बल्कि, कई चौकाने वाले निर्णय भी लिए।
दो घंटे के इस थानेदार ने कई पुलिस कर्मियों का अवकाश स्वीकृत कर दिया और कई लम्बित मामलों की जांच में तेजी लाने का भी आदेश दिया। इस दौरान विधि की छात्रा रबीश्री राजे ने पुलिस अधिकारियों के साथ थाने का भी निरीक्षण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की।

बाद में विधि छात्रा रबीश्री राजे ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि पुलिस कर्मी बेहद कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा करते हैं। इसके साथ ही वे भी आम लोगों की ही तरह हैं। लिहाजा, जनता से पुलिस के बीच दूरी भी खत्म होनी चाहिए। पुलिस बल में महिला कर्मियों की कमी को लेकर विधि छात्रा रबीश्री राजे ने कहा है कि पुलिस में महिला कर्मियों की अधिक से अधिक भर्ती होनी चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में तीन खान एक साथ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के तीन खान—आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान—को फिल्म सितारे जमीन पर की...

शिक्षक भर्ती 2025: BPSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन, विशेष विद्यालयों में 7279 पदों पर बहाली

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

TRP Ratings सप्ताह 23, 2025: फिर नंबर 1 पर रहा ‘अनुपमा’

KKN गुरुग्राम डेस्क | BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी सप्ताह 23 की TRP रेटिंग्स में...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

More like this

शिक्षक भर्ती 2025: BPSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन, विशेष विद्यालयों में 7279 पदों पर बहाली

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरे राज्य में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर...