सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 5:32 पूर्वाह्न IST
होमMaharashtraमुंबई हमले के दस साल बाद भी दहशत का जख्म नहीं भरा

मुंबई हमले के दस साल बाद भी दहशत का जख्म नहीं भरा

Published on

वह 26 नवंबर 2008 का मनहूस दिन था। लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिया था। इस घटना के हुए आज ठीक दस साल पूरे हो गए। लेकिन, मुबंई सहित पूरे देश के लोग आज भी इस घटना को याद करके सहम जातें हैं। कहतें हैं कि यह भारत के इतिहास का वह काला दिन है, जिसे कोई भूल नहीं सकता।

160 लोगो की गई थीं जाने

आपको याद ही होगा कि इस हमले में 160 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों का दिल दहल उठता है। दरअसल, सभी आतंकी कराची से नाव के सहारे मुंबई में घुसे थे और रात के तक़रीबन आठ बजे यह सभी हमलावर कोलाबा के पास मछली बाज़ार के समीप मुबंई में दाखिल हो गए थे। इसके बाद यह सभी आतंकी चार ग्रुपों में बंट गए और टैक्सी लेकर अपनी मंज़िलों का रूख किया।

शिवाजी टर्मिनल पर हुआ था पहला हमला

रात के ठीक साढ़े नौ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी शुरू हो गई। मुंबई के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के मेन हॉल में दो हमलावर घुसे और अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी। इनमें एक मुहम्मद अजमल क़साब था जिसे अब फांसी दी जा चुकी है। दोनों के हाथ में एके 47 राइफलें थीं और पंद्रह मिनट में ही उन्होंने 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 109 को ज़ख़्मी कर दिया।

रेस्त्रा पर किया फायरिंग

आतंक का यह खेल सिर्फ शिवाजी टर्मिनल तक सीमित न था। दक्षिणी मुंबई का लियोपोल्ड कैफे भी उन चंद जगहों में से एक था जो तीन दिन तक चले इस हमले के शुरुआती निशाने थे। यह मुंबई के नामचीन रेस्त्रांओं में से एक है और वहां हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से कई विदेशी भी शामिल थे। रात के ठीक 10:40 बजे, विले पारले इलाके में एक टैक्सी को बम से उड़ाने की खबर मिली। जिसमें ड्राइवर और एक यात्री मारा गया। इससे बीस मिनट पहले बोरीबंदर में इसी तरह के धमाके में एक टैक्सी ड्राइवर और दो यात्रियों की जानें जा चुकी थीं और करीब 15 घायल भी हुए थे।

होटल ताज पर हुआ हमला

कहतें हैं कि 26/11 के तीन बड़े मोर्चे थे। इसमें मुंबई का ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस पर हुआ हमला सबसे खतरनाक हमला माना जाता है। जब हमला हुआ तो ताज में 450 और ओबेरॉय में 380 मेहमान मौजूद थे। खासतौर से ताज होटल की इमारत से निकलता धुंआ तो बाद में हमलों की पहचान बन गया। हमलों की अगली सुबह यानी 27 नवंबर को खबर आई कि ताज से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो पता चला हमलावरों ने कुछ और लोगों को अभी बंधक बना रखा है और इनमें कई विदेशी भी शामिल थे।

दुनिया की टीकी थी नजरें

आतंकी इतने तैयारी के साथ आए थे कि हमारे सुरक्षा बल को इनसे निपटने में तीन दिन का समय लग गया। इस दौरान, धमाके हुए, आग लगी, गोलियां चली और बंधकों को लेकर उम्मीदें टूटती जुड़ती रही। भारत सहित पूरे दुनिया की नज़रें ताज, ओबेरॉय और नरीमन हाउस पर टिकी हुई थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि हमले के वक्त ताज में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के यूरोपीय संघ की संसदीय समिति के कई सदस्य भी होटल में मौजूद थे। हालांकि, इनमें से किसी को नुकसान नहीं हुआ।

नरीमन पॉइंट पर बोला धाबा

उधर, दो हमलावरों ने मुंबई में यहूदियों के मुख्य केंद्र नरीमन पॉइंट को भी कब्ज़े में ले रखा था। यहां घंटों चली लड़ाई के बाद हमलावरों का सफ़ाया किया गया। हालांकि, एक एनएसजी कमांडो की भी अपनी जान गबानी पड़ी। हमलावरों ने इससे पहले ही रब्बी गैव्रिएल, होल्ट्जबर्ग और छह महीने की उनकी गर्भवती पत्नी रिवकाह होल्ट्जबर्ग समेत कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। बाद में सुरक्षा बलों को वहां से कुल छह बंधकों की लाशें मिली थी।

तीन रोज बाद हुआ आतंकियों का सफाया

कहतें हैं कि तीन रोज तक चली इस मुठभेंड़ के बाद 29 नवंबर की सुबह कमांडो ने नौ हमलावरों को मार गिराया और अजमल क़साब को जिन्दा दबोच लिया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी थी। लेकिन, इस आतंकी हमले में 160 लोगो की मौत से पूरा देश सदमें था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

जानिए महाशिवरात्रि 2026 की सही तिथि, पूजा का समय और धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को...