Home Science & Tech पुरुष ने गर्भ धारण कर महिला के एकाधिकार को दी चुनौती

पुरुष ने गर्भ धारण कर महिला के एकाधिकार को दी चुनौती

तीन बच्चे को दे चुका है जन्म, अब चौथे की है बारी

अमेरिका। हम सभी बचपन से सुनते और देखते आयें है कि एक महिला ही बच्चे को जन्म देती है। पर, अब पुरुष भी बच्चों को जन्म देने लगे हैं। जी हां, सुनने में अटपटा लगने वाली यह बात, बिल्कुल सच है। यकीन नही होने वाले इस कारनामे को सच साबित किया है अमेरिका का एक नागरिक थॉमस ने। थॉमस चौथी बार अपने बच्चे को जन्म देने के लिए पुरी तरह से तैयार है। इससे पहले यह तीन बच्चे को जन्म दे चुका है। पहली बार थोमस ने वर्ष 2008 में 9 महीने का गर्भ धारण कर सबको चौंका दिया था। दरअसल, विज्ञान जगत की चमत्कारिक खोज के सहारे थॉमस  ने अपनी पहली पत्नी नैन्सी के साथ मिलकर एक के बाद 3 बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद साल 2012 में थोमस और नैन्सी का तलाक हो गया। तलाक के बाद थॉमस वर्ष 2016 मेंअम्बर निकोल्स के साथ दूसरी शादी कर ली और एक बार फिर से गर्भ धारण करके बच्चे को जन्म देने की तैयारी में है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version