Home Science & Tech जानिए, कैसे हुई दही की खोज

जानिए, कैसे हुई दही की खोज

पूजा श्रीवास्तव
दही आज हमारे खान-पान का अहम हिस्सा बन चुका है। भारत ही नही बल्कि, दुनिया भर में बड़े पैमाने पर दही का रोजाना इस्तेमाल होता है। पर, क्या आप जानतें हैं कि सबसे पहले इस दही की खोज किसने की?

दरअसल, यूरोप में एक देश है, जिसका नाम बुल्गारिया है। कहा जाता है कि दही जमाने की शुरूआत सर्वप्रथम यही से हुआ। बुल्गारिया के एक वैज्ञानिक जिसका नाम स्टामेन ग्रीगोरोव था, उसी ने सबसे पहले दही जमने के तरीक़े पर रिसर्च की थी। वह बुल्गारिया के ट्रन इलाक़े का रहने वाला था। आप जान कर शायद हैरान हो जाये कि यहां कोई भी खाना दही के बिना अधूरा है। बुल्गारियाई लोगों का दावा है कि अब से चार हज़ार साल पहले यहां के लोगों ने दही जमाने की तरक़ीब खोज निकाली थी।
जानकारों का ये मानना है कि दही बनाने का काम मध्य एशिया और मध्य पूर्व के इलाक़ों में अलग-अलग समय पर शुरू हुआ था। बतातें चलें कि बुल्गारिया, यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित है। दलीलें चाहे जो हों, इस बात में शक नहीं है कि बुल्गारिया ने ही पश्चिमी देशों को दही से रूबरू कराया और उसे एक कमर्शियल प्रोडक्ट बनाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version