सोमवार, फ़रवरी 16, 2026 6:15 अपराह्न IST
होमScience & Techएक और क्रांति: इंटरनेट का होगा घरेलू उपयोग

एक और क्रांति: इंटरनेट का होगा घरेलू उपयोग

Published on

विज्ञान की मदद से बनेगा स्मार्ट घर

 

टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ को मानव जीवन का भविष्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि वो दिन अब दूर नहीं जब हमारे सभी घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामान इस अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। मिसाल के तौर पर यूजर अपने फ्रिज को ले सकते हैं। आईओटी तकनीक से लैस फ्रिज उसमें रखे सामान के खत्म होने से पहले ही यूजर के स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन भेजकर सूचित कर देगा कि सामान खत्म होने वाला है। इतना ही नहीं यदि यूजर के घर पर कुछ मेहमान आते हैं तो फ्रीज में लगा कैमरा उसमें उपलब्ध खाद्य सामग्री की तस्वीरें भी यूजर के मोबाइल पर भेज देगा। इसी प्रकार दरवाजे पर लगी ‘डोर बैल’ अजनबियों के घर में घुसने से पहले ही उनकी तस्वीर यूजर के स्मार्ट डिवाइस पर भेजकर सचेत कर देगी।
इंसानी गतिविधियों को समझने में सक्षम है आईओटी
यह तकनीक इंसान की शारीरिक गतिविधियों को समझने में भी सक्षम है। मान लीजिए आप किसी भीड़-भाड़ वाले माहौल से निकलकर अपने कमरे में दाखिल हुए हैं, तो कमरे में लगा एयरकंडीशन शरीर के तापमान के अनुसार खुद-ब-खुद कूलिंग टेम्परेचर सेट कर देगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी कंपनी विडियोकॉन ने तो ऐसा एयरकंडीशन बना भी दिया है। इसी प्रकार घर में लगी कॉफी मशीन आपकी सेहत के अनुरूप कॉफी बनाएगी। वहीं, घर में रखा टेलीविजन आपके चेहरे की रूपरेखा, मूड और हाव-भाव को समझकर अपने आप चैनल सेट कर देगा। इतना ही नहीं टेलीविजन यूजर के सभी फेवरेट प्रोग्राम ऑफ मोड पर रिकॉर्ड कर लेगा ताकि यूजर बाद में उनका आनंद ले सकें। इसी तरह घर में मौजूद मिक्सी, गीजर, एयर प्यूरीफायर, म्यूजिक सिस्टम व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।
ड्राइविंग स्टाइल को कॉपी करने वाली स्मार्ट कार
अमेरिका की मशहूर कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने हाल ही में आईओटी तकनीक से लैस एक स्मार्ट कार का निर्माण किया है। कार में लगी एडवांस तकनीक इंसान के ड्राइविंग स्टाइल को कॉपी करती है और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखती है। कई बार आपातकालीन स्थिति में इंसान के पास ‘सेल्फ ड्राइविंग’ करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रहता। लेकिन इसमें सड़क दुर्घटना होने का खतरा रहता है। ऐसी स्थितियों में आईओटी तकनीक से लैस कार को ऑटो ड्राइव मोड पर सेट करने के बाद आसानी से घर पहुंचा जा सकता है। इसमें कार की स्टीयरिंग, एक्सिलिरेटर, गियर और ब्रेक आपके ड्राइविंग स्टाइल की तरह काम करते हैं।
जान का जोखिम कम करेंगे वियरेबल डिवाइस
इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लैस वियरेबल डिवाइस जैसे कि स्मार्ट ग्लास (चश्मा) या स्मार्टवॉच भी काफी मददगार हो सकते हैं। कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच 24 घंटे आपके दिल की धड़कन, शरीर के तापमान और सांस पर पैनी नजर रखती है। आपके स्वास्थ में जरा सी गड़बड़ी महसूस होते ही स्मार्टवॉच आपके घरेलू डॉक्टर के फोन पर नोटिफिकेशन भेज देती है। जिससे समय पर डॉक्टर की सलाह मिलने से जान का जोखिम कम हो जाता है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियोमी ने अपने कुछ चुनिंदा स्मार्ट प्रोडक्ट को ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ टेक्नोलॉजी से जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि बाजार में इस टेक्नोलॉजी की मांग काफी ज्यादा है, इसलिए आने वाले समय में वे अपने अन्य प्रोडक्ट में भी इस टेक्नोलॉजी को शामिल करने वाले हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

Realme Narzo 90 5G नए Flowing Silver कलर में भारत में लॉन्च

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और प्रीमियम डिजाइन चाहते...

Realme P4 Power 5G ने पहली सेल में बनाया रिकॉर्ड, बिक्री में 291 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Realme ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह यूजर्स की जरूरतों...

Samsung Galaxy S26 Series : नई प्राइसिंग स्ट्रैटेजी, Ultra मॉडल हो सकता है सस्ता

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। आने वाली Galaxy...

Oppo A5x 5G पर बड़ा ऑफर : 12 हजार रुपये से कम में मिल रहा Budget 5G Smartphone

भारत में budget 5G smartphone की मांग तेजी से बढ़ रही है। यूजर्स कम...

Oppo Find N6 : जल्द हो सकता है Global Launch, कई सर्टिफिकेशन में दिखा नया Foldable Phone

Oppo अपना नया foldable smartphone Oppo Find N6 लॉन्च करने की तैयारी में है।...

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में कंप्यूटर गैजेट्स पर भारी छूट

Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान कंप्यूटर एक्सेसरीज खरीदने का अच्छा मौका...

Flipkart Republic Day Sale : आखिरी दिन Google Pixel 9a पर बड़ी छूट

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Republic Day Sale का आज आखिरी दिन है। जो...

Republic Day Sale : 7499 रुपये में स्मार्टफोन और Smart TV खरीदने का मौका

अगर आप किफायती दाम में नया स्मार्टफोन या smart TV खरीदने की योजना बना...

रिपब्लिक डे सेल में Samsung Galaxy S24 FE पर भारी Price Drop, ग्राहकों को बड़ा फायदा

रिपब्लिक डे सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Amazon Republic Day Sale : 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे दमदार स्मार्टफोन

Amazon Great Republic Day Sale के दौरान बजट स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई आकर्षक...

OnePlus 13 यूजर्स के लिए खुशखबरी, OxygenOS 16.0.3.501 अपडेट भारत में हुआ रोलआउट

अगर आप OnePlus स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। OnePlus...

OriginOS 6 Update : Vivo और iQOO फोन्स को मिलेगा Android 16 का नया अनुभव

Vivo और iQOO स्मार्टफोन यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी ने OriginOS...

Budget Smartphone : कम कीमत में 8GB और 12GB RAM वाले फोन उपलब्ध

स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादा RAM का मतलब अक्सर ज्यादा कीमत होता है। हालांकि अब...

Realme Neo 8 Launch Date Confirmed : 22 जनवरी को चीन में होगा लॉन्च

Realme Neo 8 को लेकर यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब...