होमKKN Specialनाग की मौत पर नागिन का चढा तेवर

नाग की मौत पर नागिन का चढा तेवर

सातवीं बार  डंसा युवक को…

संतोष कुमार गुप्ता

अजमेर। आपने अब तक नागिन, नाचे नागिन गली गली और निगांहे जैसी फिल्मे देखी होगी। जिसमे नाग और नागिन की प्रेम कहानी इंसानो के लव स्टोरी को भी पीछे छोड़ देती है।आपने अब तक सुना होगा कि नाग को मारने वाले से नागिन बदला लेती है। ये कहानी आपने फिल्मों या टीवी सीरियलों में देखा होगा। लेकिन यह सुनकर शायद आपको अचरज हो कि रील लाइफ की यह कहानी एक युवक के साथ रीयल लाइफ में भी घटित हो रही है। लेकिन यहां कहानी में दिलचस्प बात यह है कि नाग को किसी और ने मारा जबकि नागिन गलतफहमी का शिकार बनकर किसी और से बदला लेने पर तुली हुई है। नागिन ने युवक को एक दो नहीं बल्कि सात बार निशाना बनाया और खुशकिस्मती से हर बार युवक की जान बच गई। युवक इस बात से परेशान है कि आखिर नाग को जब किसी ओर ने मारा तो नागिन उससे बदला लेने पर क्यों तुली है और नागिन का उसके साथ यह खेल कब खत्म होगा?
जानकारी के अनुसार अजमेर के नरसिंहपुरा में रहने वाले मुकेश को बुधवार को फिर नागिन ने डस लिया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकेश इससे पहले भी छह बार नागिन के डसने के बाद इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था।

मुकेश से नागिन के बदला लेने की कहानी लगभग चार साल पहले फॉय सागर रोड से शुरू हुई थी, जहां वह ठेला लगाकर कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। एक दिन मुकेश के ठेले के पास कुछ लोगो ने एक सांप को मार कर फैक दिया। हिन्दू परम्पराओं में विश्वास करने वाले मुकेश ने उस सांप का अंतिम संस्कार अपने ठेले के पास ही कर दिया और फिर यहीं से शुरू हुई नागिन के बदले की कहानी।
नागिन की गलतफहमी का शिकार अब मुकेश हो रहा है। मुकेश के परिवार वालो की माने तो शायद नागिन ने नाग का हत्यारा मुकेश को समझ लिया है और बदला लेने के लिए मुकेश को मौत के घाट उतारने पर तुली है। मुकेश के परिवार की माने तो नागिन इस बदले को किसी भी कीमत पर लेना चाहती है। बताया जा रहा है की मुकेश को इस नागिन ने पांच बार उसके ठेले के पास ही अपना शिकार बनाया, वही दो बार नागिन उसके घर तक पहुच गई और घर के अंदर ही उसे डस लिया

हर बार नागिन का शिकार हुए मुकेश को समय पर चिकित्सा मिलने से उस की जान बचती रही है। लेकिन आखिर यह सिलसिला कब थमेगा। इसी सवाल का जवाब ढूंढने और मुकेश को नागिन से बचाने के लिए परिवार वालो ने तांत्रिक से लेकर झाड़-फूंक करने वालों तक के चक्कर काटे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल मुकेश को आज एक बार फिर नागिन ने अपना शिकार बनाया है। मुकेश की जान इस बार भी बचाने की डॉक्टर कोशिश कर रहे हंै। अब मुकेश को भी लगने लगा है की यदि वो नागिन से बच भी गया तो एक दिन कहीं नागिन का खौफ ही उसकी जान ना ले ले।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

More like this

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...