होमCrimeRajasthan Blue Drum Case: पत्नी और प्रेमी ने की हत्या, पुलिस ने...

Rajasthan Blue Drum Case: पत्नी और प्रेमी ने की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Published on

अलवर जिले के खैरथल में नीले ड्रम से मिली लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। किशनगढ़बास कस्बे में स्थित एक मकान की छत पर रखे ड्रम से जब तेज बदबू आने लगी तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम को खोला तो अंदर से एक शख्स की लाश बरामद हुई। जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई उसने सबको चौंका दिया। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

हत्या में शामिल पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

खैरथल पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। वारदात के बाद उसकी पत्नी सुनीता और प्रेमी जितेंद्र मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार टीमें गठित कीं और आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

मीडिया और जनता की मदद से मिली सफलता

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस केस को सुलझाने में मीडिया रिपोर्ट और जनता की सतर्कता ने अहम भूमिका निभाई। हत्या के बाद आरोपी रामगढ़, अलवर में एक ईंट भट्ठे पर काम मांगने पहुंचे थे। भट्ठा मालिक ने टीवी और अखबारों में खबर देखने के बाद उन्हें पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया।

मासूम बेटे ने खोला राज

इस पूरे मामले में मृतक के आठ साल के बेटे हर्षल ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। हर्षल ने बताया कि उस रात पापा हंसराज, मां सुनीता और अंकल जितेंद्र साथ में शराब पी रहे थे। मां ने दो पैग लिए थे, जबकि पापा और अंकल ने ज्यादा शराब पी। इसके बाद पापा ने मां से झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। अंकल ने बीच-बचाव किया और मां ने बच्चों को सोने भेज दिया।

रात में जब हर्षल की नींद खुली तो उसने देखा कि पापा बेड पर पड़े हैं और मां के साथ अंकल खड़े हुए हैं। सुबह होते-होते मां और अंकल ने नीले ड्रम से पानी खाली किया और उसमें पापा का शव डाल दिया। शव को छिपाने के लिए उस पर नमक डाला और ड्रम को ढककर छत पर रख दिया।

घरेलू हिंसा बना वजह

बच्चे ने यह भी बताया कि पापा अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे और बीड़ी से उन्हें जलाते थे। यहां तक कि 15 अगस्त को पापा ने गुस्से में उस पर भी ब्लेड से हमला किया था। लगातार हो रही घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के कारण यह घटना घटी।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। रिमांड पर लेकर पूरी वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच अधिकारियों का कहना है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी, क्योंकि शव को छिपाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया गया।

राजस्थान का यह Blue Drum Murder Case पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्नी और प्रेमी ने मिलकर न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव को छिपाने की कोशिश भी की। हालांकि, मीडिया, जनता और पुलिस की तत्परता से आरोपी ज्यादा दिनों तक बच नहीं सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के मासूम बेटे ने ही पूरी सच्चाई बताकर केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...