Home Bihar Muzaffarpur नंद के घर आनंद होगा या फिर किंग मेकर ही सजायेंगे ताज

नंद के घर आनंद होगा या फिर किंग मेकर ही सजायेंगे ताज

​नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद मेयर के लिए शुरू हुआ जोड़तोड़

वर्तमान व पूर्व विधायक के लिए बना प्रतिष्ठा का प्रश्न

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। बिहार सहित मुजफ्फरपुर जिले मे नगर निगम चुनाव के परिणाम आ चुके है। मुजफ्फरपुर जिले मे सभी 49 पदो के परिणाम आने के बाद महापौर व उपमहापौर के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गया है। वर्तमान विधायक सुरेश शर्मा के लिए जहा यह दोनो पदो का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है। वही किंग मेकर के नाम से विख्यात हो चुके पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी को इस खेल मे महारथ हासिल है। हालांकि पर्दे के पीछे से कई बड़े चेहरे काम कर रहे है। इसमे बोंचहा के भी दिग्गज है।

नगर निगम की राजनित मे अब तक फतह हासिल करने वाले पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के लिए राहे आसान नही है। क्योकि इस बार का समीकरण थोड़ा टेढा है। कभी पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के सारथी के रूप मे चर्चित रहे नंद कुमार साह उर्फ नन्दू बाबू इस बार उनके लिए खतरे की घंटी बन गये है। वह वार्ड पार्षद का चुनाव जीत कर मेयर पद की होड़ मे सबसे आगे चल रहे है। इन्हे नगर विधायक सुरेश शर्मा का वरदहस्त प्राप्त है। हालांकि इसका ताना बाना बहुत पहले बुना गया है। कुछ वर्तमान वार्ड पार्षदो की हार विजेंद्र के लिए परेशानी बन सकता है। किंतु किंगमेकरो की बेचैनी बढती जा रही है। मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिये चहेतो के पक्ष मे कई बाहुबली भी काम कर रहे है। अब तक शहर  व नगर निगम की राजनित मे अपना छाप छोड़ने वाले विजेंद्र चौधरी का जलवा बरकरार रहता है या नगर विधायक सुरेश शर्मा इस बार चमक बिखेरने मे कामयाब होते है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उंट किस करबट बैठता है?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version