Politics

उपराष्ट्रपति चुनाव : आंकड़ों में छिपा है सिंहासन का राज

लोकसभा के 545 और राज्यसभा के 245 सांसद करेंगे मतदान

नई दिल्ली। एनडीए ने एम. वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इससे पहले ही कांग्रेस समेत 18 विपक्षी दलों के गठबंधन ने इस पद के लिए गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 5 अगस्त को होना है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा के 545 और राज्यसभा के 245 सांसद वोट डालेंगे। इसमें मनोनीत सांसद भी वोट डाल सकते हैं। संख्या बल में एनडीए काफी मजबूत है। एनडीए के पास करीब 425 सांसद हैं, जबकि उसे एआईएडीएमके के 50, बीजेडी के 27, टीआरएस के 14, वाईएसआर कांग्रेस के 8, पीएमके और एआईएनआर कांग्रेस के एक-एक सांसद के समर्थन का भरोसा है। इस तरह एनडीए का आंकड़ा 526 तक पहुंच जाता है, जो जीत के लिए जरूरी वोटों से ज्यादा है।
वहीं यूपीए के पास 18 विपक्षी दलों के गठबंधन होने के बावजूद 252 सांसद ही हैं। यूपीए को पांच मनोनीत और तीन निर्दलियों का समर्थन भी मिल जाये तो यह आंकड़ा 261 तक ही पहुंच पाता है। इसके बीच चुनाव परिणाम की महत्ता की कम नही होती और जाहिर है कि परिणाम आने तक इसको लेकर दिलचस्पी बनी रहेगी।

This post was published on जुलाई 18, 2017 11:57

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022