गुरूवार, मार्च 19, 2026 11:00 अपराह्न IST
होमNationalबलत्कार का कारण वेलेंटाइन डे : ​आरएसएस

बलत्कार का कारण वेलेंटाइन डे : ​आरएसएस

Published on

​आरएसएस नेता का विवादित ब्यान

राधा-कृष्ण, लैला मंजनू की प्रेमगाथा पर पाश्चात संस्कृति हावी

संतोष कुमार गुप्ता

बेतुके ब्यान को लेकर आरएसएस के एक नेता सुर्खियो मे है।उनका निशाना प्रेम करने का नया त्योहार वेलेंटाइन डे को लेकर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने एक विवादित बयान दे दिया है। कुमार का कहना है कि देश में प्रेमियों का त्योहार वैलेंटाइन डे की वजह से बलात्कार जैसे घटनाएं होती हैं। उनका कहना है कि बच्चों के साथ जो अवैध संबंध बनाए जाते हैं और महिलाओं के प्रति हिंसा केवल वैलेंटाइन डे की वजह से होती है। कुमार ने यह बात शुक्रवार को जयपुर में स्वंयसेवकों को उनकी ट्रेनिंग प्रोग्राम के खत्म होने के अवसर पर कही। भारत में प्यार को पवित्रता का दर्जा दिया गया है लेकिन पश्चिमी देशों की सभ्यता भारतीय लोगों ने अपना ली है। वैलेंटाइन डे भारत में व्यावसाय बन गया है जिसे देश में त्योहार का दर्जा दे दिया गया है।

भगवान कृष्ण-राधा, प्रेमी लैला-मजनू और हीर-रांझा के प्यार के बारे में बताते हुए कुमार ने कहा कि भारत में इन सभी के प्यार की गाथा गाई जाती हैं लेकिन पश्चिमी देशों की देन वैलेंटाइन डे का देश में चलन चल गया है जिसके कारण रेप और अन्य घटनाएं महिलाओं के साथ घटित होती हैं। कुमार ने कहा कि केवल भारत ही नहीं इस प्रकार की परेशानी आज के समय में दुनिया के कई देश झेल रहे हैं। कुमार ने कहा कि संघ के सदस्य बनने से पहले लोगों को ट्रेनिंग देकर बेहतर इंसान बनाया जाता है और उन्हें नैतिकता सिखाई जाती है। इस प्रोग्राम के जरिए इंसान की आत्मा को पवित्र किया जाता है जिससे कि समाज और देश का विकास हो सके।
इसके बाद कुमार ने कहा कि आरएसएस छुआछूत और जाति जैसी चीजों के बिलकुल खिलाफ है इसलिए हम चाहते हैं कि सब शपथ लें कि समाज से इस प्रकार की बुराइयों को मिटाने के लिए अपना योगदान देंगे। इतना ही नहीं कुमार ने उन लोगों की निंदा भी की जो कश्मीर में पत्थरबाजों के लिए मानवाधिकार की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों को कश्मीर घाटी में वे निशाना बना रहे हैं, जो कि पत्थरबाज हैं, गौहत्या करते हैं और उनका ना तो कोई इमान है और न ही जिनका कोई नैतिक अधिकारी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से दुनिया की ऊर्जा नस दब चुकी है?

क्या दुनिया एक नए तेल युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? क्या स्ट्रेट ऑफ...

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

More like this

00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...