Home Politics आतंकवाद का पोषण कर रहे देश मानवता का दुश्मन : मोदी

आतंकवाद का पोषण कर रहे देश मानवता का दुश्मन : मोदी

पीएम मोदी

एससीओ सम्मेलन में अलग-थलग पड़ा पाक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आंतकवाद के मुद्दे पर पाक को एक बार फिर अलग-थलग कर दिया। शंघाई कोऑपरेशन काउंसिल (एससीओ) की बैठक के दूसरे दिन आज पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समर्थन और वित्त पोषण करने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराना जरूरी हो गया है। भारत आतंकवाद से निपटने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान करता है।

दुनिया के समक्ष आंतकवाद की चुनौती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों के बीच संपर्क बेहद जरूरी है। आतंकवाद इस समय बड़ी समस्या बन चुकी है। आतंकवाद से निपटने के लिए एससीओ देशों को साथ आना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधुनिक समय में बेहतर कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में लोगों के बीच संपर्क बेहद जरूरी है।

पीएम मोदी का हुआ स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से शुक्रवार को मुलाकात की। जीनबेकोव एससीओ शिखर सम्मेलन 2019 के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले ‘अला अरचा प्रेजीडेंशियल पैलेस पहुंचे जहां किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया। एससीओ चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा समूह है जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version