शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 5:13 पूर्वाह्न IST
होमBiharसमाजिक न्याय के स्वयंभू पुरोधा, परिवारवाद की मोह से निकल पायेंगे?

समाजिक न्याय के स्वयंभू पुरोधा, परिवारवाद की मोह से निकल पायेंगे?

Published on

पुत्र मोह से पैदा हुये आस्तिन के सांपो से निपटना लालू की बड़ी चुनौती

बिहार। सीबीआई की छापामारी और इसके बाद दर्ज एफआईआर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चारो ओर से घिर चुके है। सीबीआई ने लालू प्रसाद व उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित पुत्र उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी एफआईआर की है। पुत्री सांसद मीसा भारती पहले से आईडी की रडार पर हैं। वही बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव पेट्रोल पंप आवंटन मामले में घिरे हुए हैं।
ऐसे में अब लालू प्रसाद की सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखने की होगी। राजनीति के गलियारे में कयास लगने शुरू हो गयें हैं कि अगर लालू यादव को अपनी पत्नी और पुत्र के साथ जेल जाना पड़ा तो उनकी पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा? बड़े पुत्र तेजप्रताप से यह अपेक्षा नहीं की जाती है कि वह पार्टी को संकट की इस घड़ी में संभाल पाएंगे। लिहाजा, अब राजद के वैसे नेता सक्रिय हो सकते हैं, जो लंबे समय से नेतृत्व सम्भालने की टीस को दबाये बैठें हैं। परिवारवाद के कारण भी राजद का असंतोष, अब खुल कर सामने आ सकता है।
राजनीति के जानकार मानते है कि रेलवे के होटल लीज मामले में शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर पड़ी सीबीआई का छापा, इससे पहले चारा घोटाले में पड़े छापों से कई मामलों में भिन्न है। चारा घोटाले के वक्त वह अकेले घिरे थे और सत्ता संभालने के लिए राबड़ी देवी मौजूद थीं। किंतु, इस बार तो लालू का पूरा कुनबा ही घिरा नजर आ रहा है।
दरअसल, जिस मामले को बीते दो महीने से भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उठा रहे थे। उस मामले से संबंधित कागजात लालू प्रसाद या उनके करीबी के घर से मिलेगी, इसकी उम्मीद किसी को नही थी। कहतें है कि सीबीआई के छापामारे से लालू एण्ड फेमली जबरदस्त मानसिक दबाव में है। वैसे लालू प्रसाद को पहले से यह आशंका थी कि वह कानून के घेरे में आ सकते हैं। इसीलिए 5 जुलाई को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि 27 अगस्त की रैली के पहले अगर मुझे जेल जाना पड़ा तो पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को लालू बनना पड़ेगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हाशिये पर रखकर अपने दोनों पुत्रों को राज्य कैबिनेट में वरीयता क्रम में दूसरे और तीसरे स्थान पर रखवाने को लेकर अंदरखाने की नाराजगी अब खुलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। दबी जुबान से यह चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है कि इस पुरे घटनाक्रम में लालू प्रसाद के बेहद करीबी रहे राजद के एक वरिष्ठ नेता शामिल है। सूत्र बतातें हैं कि उक्त नेता लालू पुत्रो के समक्ष अपनी घटती हैसियत से बेहद परेसान थे और मौके की इंतजार में घात लगाये बैठे थे। आपको याद ही होगा कि 1997 में जब लालू प्रसाद चारा घोटाले में घिरे थे और सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में थी तो उस समय भी उनके सबसे करीबी वही नेता ने मोर्चा खोल दिया था। तब राबड़ी देवी को कमान सौंपकर लालू प्रसाद ने न केवल सत्ता बल्कि पार्टी दोनों पर अपना नियंत्रण बनाए रखने का विकल्प अपनाया था।
अब जबकि माना जा रहा है कि सीबीआई की ताजा कार्रवाई में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी जेल जाना पड़ सकता है, ऐसी स्थिति में यह यक्ष प्रश्न है कि राजद का नेतृत्व कौन संभालेगा?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

फरवरी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड

फरवरी के महीने में बिहार का मौसम लगातार लोगों को हैरान कर रहा है।...